WhatsApp Update- व्हाट्सएप ला रहा हैं Instagram जैसा Zaps फीचर, जानिए इस फीचर के बारें में
दोस्तो आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय ऐप हैं, जिसके पूरी दुनिया में 4 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, अपने इन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप की प्राइवेसी फीतर पेश करता है, इस फीचर का नाम 'Zaps' बताया जा रहा है, जो Instagram के 'Instants' फीचर की तरह काम करेगा। इसकी मदद से यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को ऐसी फोटो और छोटी वीडियो भेज सकेंगे, जिन्हें रिसीवर केवल एक बार ही देख पाएगा, आइए जानते हैं इस फीचर के बारें में
रिपोर्ट के मुताबिक, Android के WhatsApp बीटा वर्जन 2.26.46.2 में इस फीचर से जुड़े संकेत मिले हैं। हालांकि, फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

कैसे काम करेगा WhatsApp का Zaps फीचर?
WhatsApp में Zaps के लिए एक नया इंस्टेंट कैमरा ऑप्शन दिया जा सकता है। यूजर्स चैट टैब में बिजली के निशान (Lightning Bolt) वाले आइकन पर टैप करके इस कैमरे को एक्सेस कर सकेंगे।
इसके जरिए यूजर्स तुरंत फोटो खींचकर या छोटी वीडियो रिकॉर्ड करके किसी को भी भेज पाएंगे।
इस फीचर की सबसे खास बात यह होगी कि रिसीवर भेजी गई फोटो या वीडियो को केवल एक बार देख सकेगा। एक बार देखने के बाद वह कंटेंट दोबारा नहीं खुलेगा। हालांकि, भेजने वाला यूजर उस Zap को अपनी चैट में देख सकेगा।
ग्रुप और चैनल में भी भेज सकेंगे Zaps
यह फीचर केवल व्यक्तिगत चैट तक सीमित नहीं रहेगा।
यूजर्स अपने दोस्तों और अन्य लोगों को पर्सनल चैट में Zaps भेज सकेंगे।
ग्रुप चैट में भी फोटो और छोटी वीडियो शेयर करने की सुविधा मिल सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp चैनल में भी इस फीचर का विकल्प दिया जा सकता है।
इसके लिए जरूरी नहीं होगा कि भेजने वाला और रिसीवर एक-दूसरे के सेव किए हुए कॉन्टैक्ट हों।

एक साथ भेजे गए Zaps एक जगह दिखेंगे
अगर कोई यूजर कम समय में कई Zaps भेजता है, तो WhatsApp उन्हें अलग-अलग मैसेज के बजाय एक साथ ग्रुप कर सकता है। इससे चैट में बार-बार फोटो और वीडियो आने से होने वाली अव्यवस्था कम होगी।
इसके अलावा, रिसीवर इन Zaps पर इमोजी या टेक्स्ट मैसेज के जरिए प्रतिक्रिया भी दे सकेंगे।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगा कंटेंट
WhatsApp के अन्य फीचर्स की तरह Zaps में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलने की उम्मीद है। इससे भेजे गए कंटेंट को केवल संबंधित यूजर्स ही देख सकेंगे।
कब लॉन्च होगा WhatsApp Zaps फीचर?
फिलहाल Zaps फीचर पर काम चल रहा है। Meta ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस फीचर के जरिए भेजी जाने वाली वीडियो की अधिकतम अवधि कितनी होगी।
फीचर की टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही इसकी उपलब्धता और अन्य सुविधाओं को लेकर पूरी जानकारी सामने आएगी।
