WhatsApp Update- क्या आपके व्हाट्सएप ऐसे डॉक्यूमेंट्स आ रहे हैं, तो हो जाए सावधान
दोस्तो आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसके पूरी दुनिया में 3 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, लोग इसके जरिए फोटो, वीडियो, PDF, ऑफिस डॉक्यूमेंट और कई जरूरी फाइलें शेयर करते हैं। इसी भरोसे का फायदा अब साइबर अपराधी उठा रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म Quick Heal Technologies ने WhatsApp के जरिए फैल रहे एक नए मैलवेयर अभियान को लेकर चेतावनी दी है।

WhatsApp के जरिए कैसे फैल रहा है मैलवेयर?
हमलावर पहले किसी WhatsApp अकाउंट को अपने नियंत्रण में लेते हैं। इसके बाद उस अकाउंट में मौजूद कॉन्टैक्ट्स को संदिग्ध फाइलें भेजी जाती हैं।
यह तरीका इसलिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि मैसेज किसी दोस्त, सहकर्मी, बिजनेस कॉन्टैक्ट या परिचित व्यक्ति के अकाउंट से आता दिखाई देता है। ऐसे में यूजर बिना ज्यादा सोचे फाइल डाउनलोड या ओपन कर सकता है।
फाइल को सामान्य डॉक्यूमेंट जैसा दिखाया जाता है
साइबर अपराधी इन फाइलों को अक्सर बिजनेस डॉक्यूमेंट या जरूरी ऑफिस फाइल की तरह पेश करने की कोशिश करते हैं। फाइल का नाम, फॉर्मेट या मैसेज ऐसा हो सकता है जिससे यूजर को लगे कि इसे तुरंत खोलना जरूरी है।
इसलिए सिर्फ यह देखना पर्याप्त नहीं है कि फाइल भेजने वाला व्यक्ति आपका परिचित है। अगर किसी परिचित की ओर से अचानक कोई अनपेक्षित डॉक्यूमेंट आए, तो उसे खोलने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।
किन यूजर्स को बनाया जा रहा है निशाना?
Quick Heal के अनुसार, इस अभियान में खास तौर पर ऐसे यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है जिनके पास संवेदनशील या वित्तीय जानकारी हो सकती है। इनमें शामिल हैं:
Finance टीम के कर्मचारी
Senior executives
Chartered Accountants (CA)
Business users
ऐसे लोग जो महत्वपूर्ण दस्तावेज फोन या कंप्यूटर पर रखते हैं
साइबर अपराधियों के लिए इन डिवाइसों से मिलने वाली वित्तीय और कारोबारी जानकारी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर सुरक्षा उपायों से बचने के लिए फाइल फॉर्मेट और हमले के तरीकों में लगातार बदलाव भी कर रहे हैं।

WhatsApp पर संदिग्ध फाइल मिले तो क्या करें?
1. तुरंत फाइल न खोलें: अनजान या अचानक आई डॉक्यूमेंट फाइल को पहले डाउनलोड या ओपन करने से बचें।
2. भेजने वाले से पुष्टि करें: अगर फाइल किसी परिचित के अकाउंट से आई है, तो उसे फोन कॉल या किसी दूसरे माध्यम से संपर्क करके पूछें कि क्या उसने वास्तव में फाइल भेजी है।
3. संदिग्ध फाइल आगे शेयर न करें: ऐसी फाइल को दूसरे WhatsApp कॉन्टैक्ट्स पर फॉरवर्ड करने से बचें।
4. फाइल का नाम और फॉर्मेट जांचें: असामान्य नाम, अजीब एक्सटेंशन या संदिग्ध संदर्भ वाली फाइल पर विशेष सावधानी बरतें।
5. फोन और कंप्यूटर अपडेट रखें: अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें।
6. जरूरी डेटा का ध्यान रखें: फोन या कंप्यूटर में मौजूद संवेदनशील बिजनेस और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।
