WhatsApp Tips- WhatsApp पर मौजूद नीला गोला होता हैं बड़े काम का, जानिए कैसे कर सकता हैं आपकी मदद
By Jitendra Jangid- दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप, जिसके पूरी दुनिया में 3 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं, अपने इन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप नए नए फीचर लेकर आता हैं, मेटा AI का एकीकरण है। हो सकता है कि आपने इस फीचर के बारे में सुना हो, लेकिन हो सकता है कि आपको यह न पता हो कि यह किन-किन कामों में आपकी मदद कर सकता है, आइए जानते हैं इसके बारे में-

तुरंत जानकारी प्राप्त करें
आप मेटा AI से किसी भी विषय पर पूछ सकते हैं और यह आपके आदेशों के जवाब में आपको विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा।
अपने कार्यों को सरल बनाएँ
आप सरल टेक्स्ट कमांड के साथ आसानी से विभिन्न कार्य कर सकते हैं। चाहे रिमाइंडर शेड्यूल करना हो, सूचियाँ बनाना हो या दिन-प्रतिदिन के कामों को मैनेज करना हो, मेटा AI आपकी मदद कर सकता है।

कस्टम इमेज बनाएँ
क्या आप कोई इमेज बनाना चाहते हैं? बस अपने प्रॉम्प्ट से पहले “इमेजिन” शब्द टाइप करें और मेटा AI आपके विवरण के आधार पर एक तस्वीर बनाएगा।
बहुभाषी समर्थन
यह हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली और स्पेनिश सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है। इसलिए, आप चाहे कहीं भी हों, आप अपनी पसंदीदा भाषा में इसके साथ बातचीत कर सकते हैं।

यह नया फीचर वाकई WhatsApp की क्षमताओं को अगले स्तर पर ले जाता है, जिससे यह हमारे रोज़मर्रा के डिजिटल जीवन में और भी ज़्यादा उपयोगी बन जाता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi]
