WhatsApp Tips- व्हाट्सएप पर स्पैम कॉल को करना चाहते हैं ब्लॉक, जानिए इसका प्रोसेस
By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हमने आपको बताया कि आज के डिजिटल वर्ल्ड में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं। इसमें मौजूद व्हाट्सएप आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन गया हैं, जिसके पूरी दुनिया में 3 बिलियन से भ ज्यादा यूजर्स हैं। हाल ही में व्हाट्सएप यूजर्स को स्पैम कॉल का सामना कर रहे हैं, जो एक बड़ी समस्या बन गई है, जो पूरे देश में लोगों को परेशान कर रही है। ये कॉल न केवल हमारी शांति को भंग करती हैं, बल्कि गंभीर खतरे भी पैदा करती हैं, क्योंकि कई लोग धोखाधड़ी और पहचान की चोरी का शिकार हो चुके हैं।

अगर आप WhatsApp पर स्पैम कॉल प्राप्त करने से थक चुके हैं, तो घबराईयें नहीं आज हम इस लेख के माध्यम से बताएंगे आप इनसे कैस बच सकते हैं-
WhatsApp खोलें:
सेटिंग पर जाएँ: अपनी स्क्रीन के ऊपरी-दाएँ कोने में तीन लंबवत बिंदुओं पर टैप करें, और ड्रॉपडाउन मेनू से सेटिंग चुनें।

गोपनीयता सेटिंग पर जाएँ: सेटिंग में जाने के बाद, गोपनीयता विकल्प पर टैप करें।
'कॉल' सेक्शन चुनें: कॉल सेक्शन को खोजने के लिए नीचे स्क्रॉल करें और उस पर टैप करें।

'अज्ञात कॉलर्स को चुप कराएँ' सक्षम करें: यहाँ, आपको अज्ञात कॉलर्स को बंद कराने का विकल्प दिखाई देगा। बस इस विकल्प के बगल में टॉगल स्विच चालू करें।
सक्षम होने के बाद, अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल अपने आप म्यूट हो जाएँगी। हालाँकि ये कॉल अभी भी आपकी कॉल सूची में दिखाई देंगी, लेकिन वे अब आपको नोटिफ़िकेशन या रिंगिंग साउंड से परेशान नहीं करेंगी।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive].
