WhatsApp Tips- व्हाट्सएप यूज करते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं मंहगी, हो सकता हैं आपका अकाउंट बंद
दोस्तो व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हैं, जिसके पूरी दुनिया में अरबों यूजर्स हैं, आप इसका इस्तेमाल रोजाना चैटिंग, कॉलिंग, फोटो-वीडियो शेयरिंग और ग्रुप बातचीत के लिए करते हैं। लेकिन WhatsApp इस्तेमाल करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर प्लेटफॉर्म आपके अकाउंट पर कार्रवाई कर सकता है, आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में-

1. बार-बार अनचाहे मैसेज न भेजें
अगर कोई व्यक्ति आपसे मैसेज न करने के लिए कहता है, तो उसकी इच्छा का सम्मान करें। ऐसे व्यक्ति को बार-बार मैसेज भेजना या परेशान करना आपके अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई का कारण बन सकता है।
2. Bulk या Automated Messages से बचें
एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को ऑटोमेटेड या अनचाहे मैसेज भेजना WhatsApp के नियमों के खिलाफ हो सकता है। इसी तरह ऑटो-डायलिंग, अनधिकृत ऑटोमेशन, नकली अकाउंट या WhatsApp की नकल करने वाले अनधिकृत ऐप्स का इस्तेमाल भी जोखिम भरा हो सकता है।
3. Contact List का गलत इस्तेमाल न करें
किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर उसकी अनुमति के बिना शेयर करना या अवैध तरीके से प्राप्त कॉन्टैक्ट डेटा का इस्तेमाल करना परेशानी खड़ी कर सकता है। बिना अनुमति लोगों को मैसेज करना या WhatsApp ग्रुप में जोड़ना भी शिकायत का कारण बन सकता है।

4. Broadcast List का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें
WhatsApp Broadcast के जरिए भेजे गए मैसेज आम तौर पर उन्हीं लोगों तक पहुंचते हैं, जिन्होंने आपका नंबर अपने फोन में सेव किया हुआ है। यदि आप लगातार या बहुत ज्यादा Broadcast Messages भेजते हैं, तो लोग आपके मैसेज को रिपोर्ट कर सकते हैं।
5. यूजर्स की निजी जानकारी इकट्ठा न करें
अन्य WhatsApp यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी को ऑटोमेटेड तरीके से इकट्ठा करना नियमों का उल्लंघन हो सकता है। इसमें फोन नंबर, प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और अन्य जानकारी शामिल हो सकती है। ऐसी जानकारी को बिना अनुमति इकट्ठा करने या उसका गलत इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
6. WhatsApp Terms of Service का उल्लंघन न करें
WhatsApp की Terms of Service में कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध है। इनमें अवैध गतिविधियां, धमकी या डराना-धमकाना, नफरत फैलाने वाली सामग्री और नस्लीय या जातीय रूप से आपत्तिजनक व्यवहार जैसी गतिविधियां शामिल हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर WhatsApp अकाउंट पर कार्रवाई कर सकता है।
