WhatsApp Tips- क्या आपको एक फोन में ही चलाना है दो व्हाट्सएप अकाउंट, जानिए इसका प्रोसेस
By Jitendra Jangid- आज के डिजिटल वर्ल्ड में व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हैं, जिसका इस्तेमाल दुनिया में 3 बिलियन से ज्यादा लोग मैसेज करने, वीडियों भेजने, डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए करते हैं। अपने इन यूजर्स का अनुभव बढ़ाने के लिए कंपनी निरंतर नए नए फीचर पेश करती हैं, क्या आपको पता हैं कि आप एक ही फ़ोन पर दो WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो अपनी निजी और कामकाजी ज़िंदगी को अलग रखना चाहते हैं या अलग-अलग कामों के लिए कई नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस-

WhatsApp खोलें और सेटिंग एक्सेस करें
सबसे पहले अपना WhatsApp ऐप खोलें. मेन्यू खोलने के लिए ऊपर-दाएँ कोने में तीन डॉट पर टैप करें.
सेटिंग पर जाएँ मेन्यू से, अगले चरण पर जाने के लिए "सेटिंग" चुनें.

प्रोफ़ाइल प्रबंधन
- अतिरिक्त विकल्पों तक पहुँचने के लिए अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के पास तीर के निशान पर क्लिक करें.
- दूसरा खाता बनाएँ नीचे की ओर तीर दिखाई देगा.
- उस पर टैप करें और विकल्पों का एक नया सेट खुल जाएगा.
- यहाँ अपना विवरण भरें और "सहमत और जारी रखें" पर क्लिक करके शर्तों से सहमत हों.
- अकाउंट के बीच स्विच करें

सेटअप पूरा करने के बाद, अब आपके फ़ोन पर दो WhatsApp अकाउंट होंगे। आप अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करके आसानी से इन दो अकाउंट के बीच स्विच कर सकते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive].
