WhatsApp Tips- क्या आपको कोई व्हाट्सएप पर ब्लैकमेल कर रहा हैं, तो यहां करें शिकायत
दोस्तो आज के आधुनिक में व्हाट्सएप इंस्टेंट मैसेजिंग का सबसे लोकप्रिय ऐप हैं, जिसके पूरी दुनिया में 4 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, अपने इन यूजर्स के लिए कंपनी नए नए फीचर्स लेकर आती हैं, आजकल ऑनलाइन ब्लैकमेल और साइबर धमकियाँ बहुत आम होती जा रही हैं। ऐसी स्थितियों में, बहुत से लोग घबरा जाते हैं या ब्लैकमेलर को जवाब देने की गलती कर बैठते हैं। अगर आपको भी ऐसी धमकियां मिलती है, तो यहां करें शिकायत-
सबसे पहले और सबसे ज़रूरी बात, अगर कोई आपको ऑनलाइन ब्लैकमेल कर रहा है या धमका रहा है, तो उसे जवाब न दें। किसी भी तरह की बातचीत में शामिल होने से बचें और उस व्यक्ति को तुरंत ब्लॉक कर दें।
अकाउंट ब्लॉक करने से पहले, ब्लैकमेलर द्वारा भेजे गए सभी धमकी भरे मैसेज, चैट, ईमेल या तस्वीरों के स्क्रीनशॉट लेना न भूलें।
ये स्क्रीनशॉट और रिकॉर्ड साइबर अधिकारियों या पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराते समय अहम सबूत के तौर पर काम आ सकते हैं।
सबूत इकट्ठा करने के बाद, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और घटना की तुरंत रिपोर्ट करें।
आप आधिकारिक नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल: cybercrime.gov.in के ज़रिए भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ऑनलाइन रिपोर्ट करने के अलावा, आप अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन जाकर ब्लैकमेलर के खिलाफ FIR या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
याद रखें, डर के मारे चुप रहने से साइबर अपराधियों का हौसला ही बढ़ता है। खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है तुरंत कानूनी कार्रवाई करना।
