WhatsApp Tips- क्या आप अपनी व्हाट्सएप चेट हाइड करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये तरीका

 
WhatsApp Tips- क्या आप अपनी व्हाट्सएप चेट हाइड करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये तरीका

दोस्तो आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप इंस्टेंट मौसेजिंग का सबसे पसंदीदा ऐप है, जिसके द्वारा आप वीडियों, इमेज, पैसा तक ट्रांसफर कर सकते है, इसके पूरी दुनिया में 3 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, इन यूजर्स के लिए कंपनी नए नए फीचर्स लेकर आते हैं, इन शानदार फीचर्स में से एक आपको अपनी पर्सनल या ज़रूरी चैट्स को छिपाने की सुविधा देता है ताकि वे किसी की नज़र में न आएं, आइए जानते हैं इसको कैसे यूज करें

WhatsApp चैट्स कैसे छिपाएं

स्टेप 1: चैट चुनें

WhatsApp खोलें।

जिस चैट को आप बिना खोले छिपाना चाहते हैं, उस पर लॉन्ग प्रेस करें।

स्टेप 2: चैट लॉक करें

लॉन्ग प्रेस करने के बाद, ऊपर तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें।

“लॉक चैट” ऑप्शन चुनें।

स्टेप 3: लॉक्ड चैट्स फ़ोल्डर एक्सेस करें

एक बार चैट लॉक होने के बाद, आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर “लॉक्ड चैट्स” नाम का एक नया फ़ोल्डर दिखाई देगा।

सभी लॉक्ड चैट्स इस फ़ोल्डर के अंदर स्टोर होती हैं।

स्टेप 4: लॉक्ड चैट्स फ़ोल्डर छिपाएं

लॉक्ड चैट्स फ़ोल्डर खोलें।

दाईं ओर तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें।

सेटिंग्स में जाएं और “हाइड लॉक्ड चैट्स” चुनें।

स्टेप 5: एक सीक्रेट कोड सेट करें

फ़ोल्डर छिपाने के बाद, यह आपकी चैट लिस्ट से पूरी तरह गायब हो जाएगा।

इसे दोबारा एक्सेस करने के लिए, आपको एक सीक्रेट कोड डालना होगा।

पक्का करें कि आपको यह कोड याद रहे, क्योंकि इसके बिना छिपे हुए फ़ोल्डर को एक्सेस नहीं किया जा सकता।

Tags