WhatsApp स्टेटस और चैनल्स पर कौन-सा डेटा इकट्ठा होता है और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है
Mon, 2 Feb 2026
WhatsApp की प्राइवेसी नीतियां एक बार फिर चर्चा में हैं। कंपनी साफ तौर पर कहती है कि व्यक्तिगत चैट और कॉल पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, लेकिन Updates टैब के फीचर्स—जैसे स्टेटस और चैनल—थोड़े अलग तरीके से काम करते हैं।
WhatsApp की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जब कोई यूजर स्टेटस देखता है, चैनल फॉलो करता है या विज्ञापनों से इंटरैक्ट करता है, तो कुछ सीमित डेटा एकत्र किया जाता है।
स्टेटस और चैनल्स इस्तेमाल करने पर कौन-सा डेटा लिया जा सकता है
स्टेटस पोस्ट या देखने पर
- स्टेटस देखा या शेयर किया गया या नहीं
- रिएक्शन और रिप्लाई
- डिवाइस से जुड़ी सामान्य जानकारी
अगर आप चैनल एडमिन हैं
- चैनल मैनेजमेंट से जुड़ी गतिविधियां
- पोस्टिंग और एंगेजमेंट डेटा
अगर आप चैनल अपडेट देखते हैं
- कौन-सा कंटेंट देखा गया
- रिएक्शन और इंटरैक्शन पैटर्न
चैनल सब्सक्रिप्शन पर
- सब्सक्रिप्शन स्टेटस
- पेमेंट से जुड़ी पुष्टि
स्टेटस या चैनल्स में विज्ञापन देखने पर
- विज्ञापन देखने या क्लिक करने की जानकारी
Accounts Center से जोड़ने पर
- Meta की अन्य सेवाओं के साथ सीमित सेटिंग्स साझा हो सकती हैं
WhatsApp इस जानकारी का उपयोग कैसे करता है
- सेवा को सही तरीके से चलाने के लिए
- यूजर की सहमति मिलने पर
- सुरक्षा और दुरुपयोग रोकने के लिए
- फीचर्स और विज्ञापन सुधारने के लिए
WhatsApp निजी चैट की गोपनीयता बनाए रखता है, लेकिन स्टेटस और चैनल जैसे पब्लिक फीचर्स में सीमित डेटा प्रोसेसिंग होती है। यूजर्स को इन फीचर्स का इस्तेमाल करते समय इस अंतर को समझना जरूरी है।
