WhatsApp Pay System- अब व्हाट्सएप से भरिए बिजली, गैस, क्रेडिट कार्ड और FASTag के बिल, जानिए पूरी डिटेल्स

 
WhatsApp Pay System- अब व्हाट्सएप से भरिए बिजली, गैस, क्रेडिट कार्ड और FASTag के बिल, जानिए पूरी डिटेल्स दोस्तो दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट चैटिंग मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप केवल अब सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं रहा है। अब आप इसके जरिए बिल पैमेंट्स कर सकते हैं, प्लेटफॉर्म ने भारत में Bill Payment Feature शुरू किया है, जिसके जरिए यूजर्स अब WhatsApp से ही बिजली, गैस, पानी, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन समेत कई तरह के बिलों का भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा Bharat Connect (BBPS) नेटवर्क के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। कंपनी के मुताबिक, इसके जरिए यूजर्स को 30 कैटेगरी में 22,722 बिलर संस्थानों तक पहुंच मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स WhatsApp पर मिलेगी बिल पेमेंट की सुविधा WhatsApp ने भारत में इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से रोल आउट करना शुरू किया है। आने वाले समय में यह सुविधा Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। WhatsApp का कहना है कि इसका उद्देश्य बिल भुगतान की प्रक्रिया को उतना ही आसान बनाना है, जितना किसी को मैसेज भेजना। यूजर्स ऐप से बाहर निकले बिना अपने जरूरी बिल देख और उनका भुगतान कर सकेंगे। किन बिलों का भुगतान कर सकेंगे? बिजली का बिल गैस का बिल पानी का बिल FASTag इंश्योरेंस प्रीमियम क्रेडिट कार्ड बिल लोन रिपेमेंट अन्य उपयोगिता और सर्विस बिल कंपनी के अनुसार, कुल 30 कैटेगरी में 22,722 बिलर उपलब्ध होंगे। WhatsApp Bill Payment के प्रमुख फीचर्स 1. Household Bill Summary यूजर्स के बिल अपने आप फेच किए जा सकेंगे। WhatsApp के जरिए पहले भुगतान किए गए बिलर्स Payments Home स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिससे अगली बार एक टैप में भुगतान करना आसान होगा। 2. एक बिलर के साथ कई अकाउंट अगर किसी व्यक्ति को घर, ऑफिस या परिवार के अलग-अलग सदस्यों के बिल संभालने हैं, तो वह एक ही सर्विस प्रोवाइडर के कई अकाउंट मैनेज कर सकेगा। 3. लोकप्रिय बिल कैटेगरी एक जगह Payments Home पर अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली बिल कैटेगरी अपने आप दिखाई देंगी। इसके अलावा “See All” विकल्प से उपलब्ध कैटेगरी की पूरी सूची देखी जा सकेगी। 4. पिछले और आने वाले बिलों की जानकारी यूजर्स अपने पुराने पेमेंट्स के साथ-साथ आगामी बिलों को भी आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। इससे अलग-अलग बिलों की Due Date याद रखने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp से Bill Payment कैसे करें? WhatsApp पर बिल भुगतान करने की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। इसके लिए: सबसे पहले WhatsApp खोलें। होम स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाले ₹ (रुपये) आइकन पर टैप करें। जिस बिल का भुगतान करना है, उसकी कैटेगरी और बिलर चुनें। मांगी गई अकाउंट डिटेल्स दर्ज करके कन्फर्म करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले बिल की राशि और अन्य जानकारी जांचें। अपनी पसंद का पेमेंट तरीका चुनें। UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान पूरा करें। पेमेंट पूरा होने के बाद उसकी जानकारी WhatsApp पर देखी जा सकेगी।

दोस्तो दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट चैटिंग मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप केवल अब सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं रहा है। अब आप इसके जरिए बिल पैमेंट्स कर सकते हैं, प्लेटफॉर्म ने भारत में Bill Payment Feature शुरू किया है, जिसके जरिए यूजर्स अब WhatsApp से ही बिजली, गैस, पानी, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन समेत कई तरह के बिलों का भुगतान कर सकेंगे।

यह सुविधा Bharat Connect (BBPS) नेटवर्क के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। कंपनी के मुताबिक, इसके जरिए यूजर्स को 30 कैटेगरी में 22,722 बिलर संस्थानों तक पहुंच मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

WhatsApp Pay System – Now pay your electricity, gas, credit card, and FASTag bills via WhatsApp; get the full details here.

WhatsApp पर मिलेगी बिल पेमेंट की सुविधा

WhatsApp ने भारत में इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से रोल आउट करना शुरू किया है। आने वाले समय में यह सुविधा Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

WhatsApp का कहना है कि इसका उद्देश्य बिल भुगतान की प्रक्रिया को उतना ही आसान बनाना है, जितना किसी को मैसेज भेजना। यूजर्स ऐप से बाहर निकले बिना अपने जरूरी बिल देख और उनका भुगतान कर सकेंगे।

किन बिलों का भुगतान कर सकेंगे?

बिजली का बिल

गैस का बिल

पानी का बिल

FASTag

इंश्योरेंस प्रीमियम

क्रेडिट कार्ड बिल

लोन रिपेमेंट

अन्य उपयोगिता और सर्विस बिल

कंपनी के अनुसार, कुल 30 कैटेगरी में 22,722 बिलर उपलब्ध होंगे।

WhatsApp Bill Payment के प्रमुख फीचर्स

1. Household Bill Summary

यूजर्स के बिल अपने आप फेच किए जा सकेंगे। WhatsApp के जरिए पहले भुगतान किए गए बिलर्स Payments Home स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिससे अगली बार एक टैप में भुगतान करना आसान होगा।

2. एक बिलर के साथ कई अकाउंट

अगर किसी व्यक्ति को घर, ऑफिस या परिवार के अलग-अलग सदस्यों के बिल संभालने हैं, तो वह एक ही सर्विस प्रोवाइडर के कई अकाउंट मैनेज कर सकेगा।

3. लोकप्रिय बिल कैटेगरी एक जगह

Payments Home पर अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली बिल कैटेगरी अपने आप दिखाई देंगी। इसके अलावा “See All” विकल्प से उपलब्ध कैटेगरी की पूरी सूची देखी जा सकेगी।

4. पिछले और आने वाले बिलों की जानकारी

यूजर्स अपने पुराने पेमेंट्स के साथ-साथ आगामी बिलों को भी आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। इससे अलग-अलग बिलों की Due Date याद रखने की परेशानी कम हो सकती है।

WhatsApp Pay System – Now pay your electricity, gas, credit card, and FASTag bills via WhatsApp; get the full details here.

WhatsApp से Bill Payment कैसे करें?

WhatsApp पर बिल भुगतान करने की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। इसके लिए:

सबसे पहले WhatsApp खोलें।

होम स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाले ₹ (रुपये) आइकन पर टैप करें।

जिस बिल का भुगतान करना है, उसकी कैटेगरी और बिलर चुनें।

मांगी गई अकाउंट डिटेल्स दर्ज करके कन्फर्म करें।

स्क्रीन पर दिखाई देने वाले बिल की राशि और अन्य जानकारी जांचें।

अपनी पसंद का पेमेंट तरीका चुनें।

UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान पूरा करें।

पेमेंट पूरा होने के बाद उसकी जानकारी WhatsApp पर देखी जा सकेगी।