UPI Service- आप बिना इंटरनेट के पैसे कैसे भेजे, जानिए कैसे ऑन करें यह सर्विस

 
UPI Service- आप बिना इंटरनेट के पैसे कैसे भेजे, जानिए कैसे ऑन करें यह सर्विस

दोस्तो आज के आधुनिक युग में पैसों का लेन देन बड़ा ही आसान हो गया हैं, आप आज UPI के माध्यम से किसी को भी कहीं से भी पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं, आज भी करोड़ों लोग ऐसे हैं जो स्मार्टफोन की जगह साधारण फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा देश के कई ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी भी एक बड़ी समस्या है। ऐसे लोगों के लिए PhonePe ने UPI पेमेंट की सुविधा को फीचर फोन तक पहुंचाने की पहल की है। कंपनी ने UPI 123Pay सर्विस शुरू की है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

UPI Service- आप बिना इंटरनेट के पैसे कैसे भेजे, जानिए कैसे ऑन करें यह सर्विस

क्या है PhonePe UPI 123Pay?

PhonePe की UPI 123Pay सुविधा खास तौर पर फीचर फोन यूजर्स के लिए तैयार की गई है। इसकी मदद से यूजर इंटरनेट के बिना भी UPI के जरिए पैसे भेजने और पेमेंट करने जैसे काम कर सकता है।

यह सुविधा SMS आधारित सिस्टम के जरिए काम करती है। ऐसे में जिन इलाकों में इंटरनेट कमजोर है या केवल सीमित 2G कनेक्टिविटी उपलब्ध है, वहां भी यह काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Feature Phone से क्या-क्या कर सकेंगे?

UPI 123Pay के जरिए यूजर्स कई जरूरी बैंकिंग और पेमेंट सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें शामिल हैं:

एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजना

दुकानदार को UPI पेमेंट करना

बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना

पिछली UPI ट्रांजैक्शन की जानकारी देखना

मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट या UPI ID के जरिए पैसे भेजना

कैमरा उपलब्ध होने पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करना

कंपनी आने वाले समय में बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और Aadhaar के जरिए UPI रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं भी जोड़ने की योजना बना रही है।

किन Feature Phones में चलेगा UPI 123Pay?

फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा फीचर फोन मॉडल्स पर उपलब्ध कराई जा रही है। HMD की ओर से बताए गए कुछ सपोर्टेड मॉडल्स में शामिल हैं:

HMD 105 2G

HMD 110 2G

Nokia 105 Classic

Nokia 105 Single SIM

Nokia 105 Dual SIM

Nokia 106

Nokia 123 Shield

इसके अलावा आने वाले समय में HMD और Nokia के अन्य मॉडल्स को भी सपोर्ट मिल सकता है। शुरुआती चरण में यह सुविधा HMD, Nokia, Lava International और Itel Mobile के चुनिंदा फीचर फोन पर उपलब्ध कराई जा रही है।

UPI Service- आप बिना इंटरनेट के पैसे कैसे भेजे, जानिए कैसे ऑन करें यह सर्विस

AI Voice Helpline की भी सुविधा

PhonePe ने यूजर्स की मदद के लिए AI आधारित Voice Helpline भी शुरू की है। यह सुविधा अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

इसके जरिए यूजर्स को UPI 123Pay शुरू करने की प्रक्रिया के बारे में चरण-दर-चरण जानकारी मिलेगी। साथ ही UPI से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब भी प्राप्त किए जा सकेंगे।

Feature Phone में UPI 123Pay कैसे शुरू करें?

इस सुविधा का इस्तेमाल शुरू करने के लिए यूजर्स को कुछ आसान चरणों का पालन करना होगा:

सपोर्टेड फीचर फोन में पहले से मौजूद PhonePe ऐप खोलें।

PhonePe के नियम और शर्तों को स्वीकार करें।

अपना बैंक चुनें।

डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक दर्ज करें।

डेबिट कार्ड की एक्सपायरी डेट दर्ज करें।

अपना UPI PIN बनाएं।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद UPI से पेमेंट शुरू करें।

इसके बाद यूजर मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट या UPI ID के जरिए पैसे भेज सकता है। अगर फोन में कैमरा मौजूद है, तो QR कोड स्कैन करके भी पेमेंट किया जा सकता है।

पेमेंट करते समय प्राप्तकर्ता की जानकारी और राशि की पुष्टि करने के बाद UPI PIN डालना होगा।