Technology Tips- स्वदेशी टेक इनोवेशन ने बदल दी भारत की तस्वीर, आइए जानें इनके बारे में
दोस्तो हम सबने 2 दिन पहले अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, लेकिन आजादी का अर्थ केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना भी इसका अहम हिस्सा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने ऐसी कई डिजिटल तकनीकें विकसित की हैं, जिन्होंने आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाया है, आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. UPI: कैश रखने की झंझट से आजादी
Unified Payments Interface (UPI) ने भारत में डिजिटल भुगतान का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। पहले छोटी से छोटी खरीदारी के लिए भी नकदी रखना और खुले पैसे की चिंता करना आम बात थी, अब चाय की दुकान से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक, केवल QR कोड स्कैन करके कुछ ही सेकंड में भुगतान किया जा सकता है।
2. FASTag: टोल प्लाजा की लंबी कतारों से आजादी
पहले टोल प्लाजा पर नकद भुगतान करने के लिए वाहनों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। खुले पैसे की समस्या भी अक्सर सामने आती थी।
FASTag ने इस परेशानी को काफी हद तक कम कर दिया। वाहन के टोल प्लाजा से गुजरते समय निर्धारित राशि डिजिटल तरीके से काट ली जाती है। इससे यात्रा के दौरान समय की बचत होती है और टोल प्लाजा पर अनावश्यक इंतजार भी कम होता है।
3. DigiLocker: कागजी दस्तावेज साथ रखने की जरूरत कम
ड्राइविंग लाइसेंस, RC, मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखना और जरूरत पड़ने पर साथ लेकर चलना हमेशा आसान नहीं होता। इसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध रखे जा सकते हैं, जिन्हें जरूरत के समय मोबाइल फोन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
4. ONDC: डिजिटल कारोबार में छोटे व्यापारियों को मौका
Open Network for Digital Commerce (ONDC) भारत के डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम को नया विकल्प प्रदान करता है। इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों, स्थानीय कारोबारियों और अन्य व्यवसायों को डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क से जोड़ना है।
5. NavIC: भारत का अपना स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम
NavIC (Navigation with Indian Constellation) भारत का स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम है। इसे भारत और आसपास के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
NavIC का इस्तेमाल लोकेशन ट्रैकिंग, नेविगेशन और अन्य लोकेशन आधारित सेवाओं में किया जा सकता है। समय के साथ कई डिवाइस और स्मार्टफोन में NavIC सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है।
