Smartphone Update- क्या आप चलाने की आदत से हैं परेशान, तो बदल लिजिए ये सेटिंग्स, आदत हो जाएगी कम
दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए है, जो पढ़ाई, ऑफिस के काम, बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और मनोरंजन जैसे कई काम मोबाइल के जरिए आसानी से किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत, आंखों और एकाग्रता पर नकारात्मक असर डाल सकता है।अगर आप भी स्मार्टफोन की लत से परेशान हैं, तो फोन की कुछ सेटिंग्स बदलकर इस आदत को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

1. ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स पर टाइमर लगाएं
कई बार सोशल मीडिया ऐप चलाते हुए पता ही नहीं चलता कि कितना समय बीत गया। Android स्मार्टफोन में मौजूद Google Digital Wellbeing फीचर की मदद से आप देख सकते हैं कि किस ऐप पर कितना समय खर्च हो रहा है।
2. स्मार्टफोन की स्क्रीन को ब्लैक एंड व्हाइट करें
मोबाइल की रंगीन स्क्रीन लोगों को लंबे समय तक आकर्षित करती है। ऐसे में स्क्रीन को Grayscale यानी ब्लैक एंड व्हाइट मोड में बदलना एक उपयोगी तरीका हो सकता है। Android फोन में Bedtime Mode या Grayscale सेटिंग की मदद से ऐसा किया जा सकता है। इससे फोन कम आकर्षक दिखाई देगा और बिना किसी जरूरी काम के बार-बार मोबाइल देखने की आदत कम हो सकती है।

3. होम स्क्रीन को रखें सिंपल
स्मार्टफोन की होम स्क्रीन पर कई ऐप्स होने से बार-बार उन्हें खोलने का मन करता है। ऐसे में जरूरी ऐप्स को ही होम स्क्रीन पर रखें और गैर-जरूरी ऐप्स को हटा दें।
4. शॉर्ट वीडियो की जगह लॉन्ग कंटेंट देखें
Reels और Shorts लगातार स्क्रॉल करने की आदत स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल की बड़ी वजह बन सकती है। इससे बचने के लिए खाली समय में ई-बुक्स, PDF, पॉडकास्ट, डॉक्यूमेंट्री या लंबे वीडियो देखने की आदत अपनाएं।
5. गैर-जरूरी नोटिफिकेशन बंद करें
मोबाइल पर बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन भी फोन इस्तेमाल करने की इच्छा बढ़ाते हैं। सोशल मीडिया और अन्य गैर-जरूरी ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद करके इस परेशानी को कम किया जा सकता है।
Android फोन में Settings के App Info या Notifications सेक्शन में जाकर ऐप्स के अलर्ट नियंत्रित किए जा सकते हैं। जरूरी नोटिफिकेशन चालू रखें और केवल गैर-जरूरी अलर्ट बंद करें।
