Smart Phone Tips- क्या आप सेकंड हैंड iPhone ले रहे हैं, तो ये चीजें जरूर कर लें चेक
दोस्तो जैसा कि हम सब देख रहे हैं कि iPhone की कीमत दिन प्रतिदिन आसमान छू रही हैं, इसलिए लोग सेकेंड-हैंड और रिफर्बिश्ड iPhone खरीदना पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसे खरीदने से पहले फोन की कंडीशन के साथ-साथ उसकी Warranty और AppleCare Status की जांच करना बेहद जरूरी है। कई बार लोग सिर्फ फोन की बाहरी हालत देखकर खरीदारी कर लेते हैं। बाद में अगर फोन में कोई बड़ी हार्डवेयर समस्या सामने आती है और वारंटी खत्म हो चुकी होती है, तो रिपेयर पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता हैं, आइए फोन खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान-

iPhone की Settings से ऐसे चेक करें Warranty
अगर सेकेंड-हैंड iPhone आपके सामने मौजूद है, तो वारंटी चेक करने का सबसे आसान तरीका फोन की Settings में जाकर जानकारी देखना है।
इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले iPhone में Settings ऐप खोलें।
अब General के विकल्प पर जाएं।
यहां आपको AppleCare & Warranty का विकल्प दिखाई देगा।
इस विकल्प पर टैप करने के बाद डिवाइस की वारंटी और AppleCare से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगर डिवाइस पर Apple की लिमिटेड वारंटी या कोई AppleCare प्लान लागू है, तो उसकी उपलब्ध जानकारी यहां देखी जा सकती है।
सेकेंड-हैंड iPhone खरीदते समय यह तरीका काफी उपयोगी है, क्योंकि आप विक्रेता के सामने ही फोन की वारंटी की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
Serial Number से भी चेक कर सकते हैं Warranty
कई बार फोन आपके पास मौजूद नहीं होता, खासकर जब आप किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या दूर बैठे विक्रेता से सेकेंड-हैंड iPhone खरीद रहे हों। ऐसी स्थिति में Serial Number की मदद से भी कवरेज की जानकारी चेक की जा सकती है।

इसके लिए:
iPhone का Serial Number प्राप्त करें।
Apple की आधिकारिक Check Coverage वेबसाइट पर जाएं।
दिए गए बॉक्स में iPhone का Serial Number दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिखाई देने वाला CAPTCHA पूरा करें।
इसके बाद जानकारी सबमिट करें।
Apple के कवरेज पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी से आपको पता चल सकता है कि डिवाइस की वारंटी या अन्य कवरेज अभी लागू है या नहीं।
iPhone का Serial Number आमतौर पर Settings > General > About में देखा जा सकता है। ऑनलाइन खरीदारी के मामले में पेमेंट करने से पहले विक्रेता से Serial Number लेकर इसकी जानकारी जांचना एक अच्छा सुरक्षा कदम है।
Warranty खत्म हो तो क्या iPhone खरीदना चाहिए?
अगर जांच करने पर पता चलता है कि iPhone की वारंटी खत्म हो चुकी है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि फोन बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि, ऐसी स्थिति में आपको फोन की जांच और भी सावधानी से करनी चाहिए।
खरीदने से पहले इन जरूरी चीजों को जरूर चेक करें:
1. Battery Health
iPhone की Battery Health देखें। बहुत कम बैटरी क्षमता होने पर भविष्य में बैटरी बदलने का अतिरिक्त खर्च आ सकता है।
2. Display
स्क्रीन पर किसी तरह की लाइन, डेड पिक्सल, टच की समस्या या असामान्य रंग दिखाई दे रहे हैं या नहीं, यह जांचें।
3. Camera
फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से फोटो और वीडियो बनाकर देखें। फोकस, लेंस और कैमरा सेंसर ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच जरूरी है।
4. Face ID
Face ID को कई बार टेस्ट करें। यह सेकेंड-हैंड iPhone में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि Face ID से जुड़ी हार्डवेयर समस्या का समाधान महंगा हो सकता है।
5. Charging और Ports
चार्जिंग केबल लगाकर देखें कि फोन सही तरीके से चार्ज हो रहा है या नहीं। पोर्ट ढीला या खराब तो नहीं है, यह भी जांचें।
6. Speaker और Microphone
कॉल करके ईयरपीस और माइक्रोफोन की जांच करें। साथ ही स्पीकर से कोई असामान्य आवाज तो नहीं आ रही, यह भी देखें।
7. पहले रिपेयर हुआ है या नहीं
विक्रेता से पूछें कि फोन पहले कभी खुला या रिपेयर हुआ है या नहीं। अगर इसमें लोकल मार्केट के थर्ड-पार्टी पार्ट्स लगाए गए हैं, तो फोन की विश्वसनीयता और भविष्य की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।
