एक ही WhatsApp ऐप में चलाएं 2 अकाउंट, जानें आसान तरीका और जरूरी बातें
WhatsApp Multi Account Feature: अगर आपके पास दो अलग-अलग मोबाइल नंबर हैं और आप दोनों पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो अब इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने या डुअल ऐप फीचर का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। WhatsApp का Multi-Account फीचर एक ही ऐप में दो अकाउंट जोड़ने और उनके बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा देता है। आइए जानते हैं इसे सेटअप करने का पूरा तरीका।
क्या है WhatsApp का Multi-Account फीचर?
WhatsApp ने यूजर्स की सुविधा के लिए ऐसा फीचर दिया है, जिससे एक ही स्मार्टफोन में एक ही WhatsApp ऐप के अंदर दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से अकाउंट चलाए जा सकते हैं।
इस फीचर के जरिए आपको अलग-अलग WhatsApp ऐप इंस्टॉल करने या फोन के डुअल ऐप विकल्प का उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ती। दोनों अकाउंट एक ही ऐप में मैनेज किए जा सकते हैं।
दूसरे WhatsApp अकाउंट के लिए क्या चाहिए?
दूसरा अकाउंट जोड़ने से पहले कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें—
-
आपके पास दूसरा सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए।
-
उस नंबर पर OTP प्राप्त करने की सुविधा होनी चाहिए।
-
दोनों नंबर अलग-अलग WhatsApp अकाउंट के रूप में रजिस्टर होने चाहिए।
-
यह सुविधा केवल मुख्य (Primary) मोबाइल डिवाइस पर उपलब्ध है।
एक ही ऐप में दूसरा WhatsApp अकाउंट कैसे जोड़ें?
यदि आपका फोन इस फीचर को सपोर्ट करता है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें—
-
सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें।
-
ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट (⋮) पर टैप करें।
-
Settings में जाएं।
-
सबसे ऊपर अपनी प्रोफाइल फोटो के पास दिख रहे + (प्लस) आइकन पर टैप करें।
-
अब Add WhatsApp Account विकल्प चुनें।
-
Agree and Continue पर टैप करें।
-
दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
OTP वेरिफिकेशन पूरा करके नया अकाउंट सेटअप कर लें।
सेटअप पूरा होने के बाद दोनों अकाउंट एक ही ऐप में उपलब्ध होंगे।
दोनों अकाउंट के बीच कैसे करें स्विच?
एक बार दोनों अकाउंट जुड़ जाने के बाद आप Settings में जाकर प्रोफाइल सेक्शन से मनचाहा अकाउंट चुन सकते हैं। अकाउंट बदलने के लिए दोबारा लॉग इन करने की जरूरत नहीं पड़ती।
क्या दूसरे अकाउंट के भी नोटिफिकेशन मिलेंगे?
हां। यदि आप किसी एक अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब भी दूसरे अकाउंट पर आने वाले मैसेज और कॉल की नोटिफिकेशन मिलती रहेंगी। जब चाहें संबंधित अकाउंट पर स्विच करके मैसेज पढ़ सकते हैं और जवाब दे सकते हैं।
हर अकाउंट को अलग-अलग तरीके से कर सकते हैं कस्टमाइज
WhatsApp दोनों अकाउंट के लिए अलग-अलग सेटिंग्स रखने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए—
-
अलग प्रोफाइल फोटो
-
अलग About सेक्शन
-
अलग नोटिफिकेशन सेटिंग
-
अलग प्राइवेसी सेटिंग
इससे व्यक्तिगत और प्रोफेशनल अकाउंट को अलग-अलग मैनेज करना आसान हो जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
-
Multi-Account फीचर फिलहाल केवल मोबाइल डिवाइस पर उपलब्ध है।
-
Linked Devices या Companion Device पर नया सेकेंडरी अकाउंट नहीं बनाया जा सकता।
-
सेकेंडरी अकाउंट को बाद में Companion Device से लिंक किया जा सकता है, लेकिन उसका शुरुआती सेटअप मुख्य फोन पर ही करना होगा।
-
यदि आपके WhatsApp में यह विकल्प दिखाई नहीं देता, तो ऐप को नवीनतम संस्करण में अपडेट करना उपयोगी हो सकता है।
अगर आप व्यक्तिगत और ऑफिस नंबर के लिए अलग-अलग WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल करते हैं, तो Multi-Account फीचर दोनों को एक ही ऐप में आसानी से मैनेज करने का सुविधाजनक विकल्प है। इससे अलग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत भी नहीं पड़ती और दोनों अकाउंट के बीच स्विच करना भी काफी आसान हो जाता।
