QR Code- कितना छोटा बनवा सकते हैं आप QR Code, जानिए इसकी साइज लिमिट

 
QR Code- कितना छोटा बनवा सकते हैं आप QR Code, जानिए इसकी साइज लिमिट दोस्तो आज के आधुनिक युग में QR Code का इस्तेमाल आम बात बन गई हैं, वेबसाइट खोलने, पेमेंट करने, किसी प्रोडक्ट की जानकारी पाने या किसी लिंक तक तुरंत पहुंचने के लिए लोग कुछ सेकंड में QR Code स्कैन कर लेते हैं। कहा जाता है कि QR Code कम से कम 2 से 2.5 सेंटीमीटर का होना चाहिए। कुछ जगहों पर 1 सेंटीमीटर को न्यूनतम आकार बताया जाता है। लेकिन तकनीकी रूप से QR Code इससे भी काफी छोटा हो सकता है। आइए जानते हैं कि QR की परफेक्ट साइज क्या होती हैं-  QR Code कितना छोटा हो सकता है? QR Code तकनीक विकसित करने वाली जापानी कंपनी Denso Wave के अनुसार, QR Code का आकार केवल पूरे कोड के आधार पर तय नहीं होता। इसे छोटे-छोटे वर्गों से बनाया जाता है, जिन्हें 'Modules' कहा जाता है। एक Module का न्यूनतम आकार लगभग 0.17 mm हो सकता है। एक सामान्य QR Code में न्यूनतम 21×21 Modules का ग्रिड हो सकता है। उच्च गुणवत्ता वाली प्रिंटिंग और सही स्कैनर की मदद से ऐसा QR Code लगभग 3.57 mm यानी करीब 0.14 इंच तक छोटा हो सकता है। हालांकि, वास्तविक इस्तेमाल में QR Code का आकार इससे बड़ा रखना अधिक व्यावहारिक होता है। Micro QR Code इससे भी छोटा सामान्य QR Code के अलावा Micro QR Code भी मौजूद हैं। Denso Wave ने इसे वर्ष 2004 में पेश किया था। Micro QR Code का आकार सामान्य QR Code की तुलना में काफी छोटा हो सकता है। इसमें एक तरफ 11 से 17 Modules तक हो सकते हैं। परीक्षणों में लगभग 2 mm चौड़े Micro QR Code को सफलतापूर्वक स्कैन किया गया। अधिक जानकारी वाले एक अन्य Micro QR Code को करीब 3 mm के आकार में भी स्कैन किया गया। इसके लिए अच्छी क्वालिटी की प्रिंटिंग और उपयुक्त स्कैनिंग तकनीक जरूरी होती है। इसका मतलब है कि सही परिस्थितियों में QR Code को कुछ मिलीमीटर तक छोटा किया जा सकता है। दुनिया का सबसे छोटा QR Code कितना है? अब बात आती है दुनिया के सबसे छोटे QR Code की। Guinness World Records के अनुसार, रिकॉर्ड में दर्ज सबसे छोटा QR Code केवल 1.977 वर्ग माइक्रोमीटर का है। यह आकार इतना छोटा है कि इसे नंगी आंखों से देखा भी नहीं जा सकता। इसे पढ़ने के लिए सामान्य स्मार्टफोन कैमरा पर्याप्त नहीं है। इसके लिए कैलिब्रेटेड Scanning Electron Microscopy (SEM) जैसी विशेष तकनीक की आवश्यकता होती है। क्या इतना छोटा QR Code आम लोगों के काम का है? व्यावहारिक तौर पर नहीं। भले ही तकनीक की मदद से QR Code को बेहद छोटा बनाया जा सकता है, लेकिन आम उपयोग के लिए उसका आकार, प्रिंट क्वालिटी, कॉन्ट्रास्ट और स्कैनिंग दूरी बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए पोस्टर, पैकेजिंग, विजिटिंग कार्ड या किसी अन्य सामान्य इस्तेमाल के लिए QR Code को इतना छोटा नहीं रखना चाहिए कि फोन का कैमरा उसे आसानी से पहचान ही न पाए।

दोस्तो आज के आधुनिक युग में QR Code का इस्तेमाल आम बात बन गई हैं, वेबसाइट खोलने, पेमेंट करने, किसी प्रोडक्ट की जानकारी पाने या किसी लिंक तक तुरंत पहुंचने के लिए लोग कुछ सेकंड में QR Code स्कैन कर लेते हैं। कहा जाता है कि QR Code कम से कम 2 से 2.5 सेंटीमीटर का होना चाहिए। कुछ जगहों पर 1 सेंटीमीटर को न्यूनतम आकार बताया जाता है। लेकिन तकनीकी रूप से QR Code इससे भी काफी छोटा हो सकता है। आइए जानते हैं कि QR की परफेक्ट साइज क्या होती हैं-

QR Code – How small can you make a QR Code? Find out its size limits.

QR Code कितना छोटा हो सकता है?

QR Code तकनीक विकसित करने वाली जापानी कंपनी Denso Wave के अनुसार, QR Code का आकार केवल पूरे कोड के आधार पर तय नहीं होता। इसे छोटे-छोटे वर्गों से बनाया जाता है, जिन्हें 'Modules' कहा जाता है।

एक Module का न्यूनतम आकार लगभग 0.17 mm हो सकता है।

एक सामान्य QR Code में न्यूनतम 21×21 Modules का ग्रिड हो सकता है।

उच्च गुणवत्ता वाली प्रिंटिंग और सही स्कैनर की मदद से ऐसा QR Code लगभग 3.57 mm यानी करीब 0.14 इंच तक छोटा हो सकता है।

हालांकि, वास्तविक इस्तेमाल में QR Code का आकार इससे बड़ा रखना अधिक व्यावहारिक होता है।

Micro QR Code इससे भी छोटा

सामान्य QR Code के अलावा Micro QR Code भी मौजूद हैं। Denso Wave ने इसे वर्ष 2004 में पेश किया था।

Micro QR Code का आकार सामान्य QR Code की तुलना में काफी छोटा हो सकता है।

इसमें एक तरफ 11 से 17 Modules तक हो सकते हैं।

परीक्षणों में लगभग 2 mm चौड़े Micro QR Code को सफलतापूर्वक स्कैन किया गया।

अधिक जानकारी वाले एक अन्य Micro QR Code को करीब 3 mm के आकार में भी स्कैन किया गया।

इसके लिए अच्छी क्वालिटी की प्रिंटिंग और उपयुक्त स्कैनिंग तकनीक जरूरी होती है।

इसका मतलब है कि सही परिस्थितियों में QR Code को कुछ मिलीमीटर तक छोटा किया जा सकता है।

QR Code – How small can you make a QR Code? Find out its size limits.

दुनिया का सबसे छोटा QR Code कितना है?

अब बात आती है दुनिया के सबसे छोटे QR Code की। Guinness World Records के अनुसार, रिकॉर्ड में दर्ज सबसे छोटा QR Code केवल 1.977 वर्ग माइक्रोमीटर का है।

यह आकार इतना छोटा है कि इसे नंगी आंखों से देखा भी नहीं जा सकता। इसे पढ़ने के लिए सामान्य स्मार्टफोन कैमरा पर्याप्त नहीं है। इसके लिए कैलिब्रेटेड Scanning Electron Microscopy (SEM) जैसी विशेष तकनीक की आवश्यकता होती है।

क्या इतना छोटा QR Code आम लोगों के काम का है?

व्यावहारिक तौर पर नहीं। भले ही तकनीक की मदद से QR Code को बेहद छोटा बनाया जा सकता है, लेकिन आम उपयोग के लिए उसका आकार, प्रिंट क्वालिटी, कॉन्ट्रास्ट और स्कैनिंग दूरी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

इसलिए पोस्टर, पैकेजिंग, विजिटिंग कार्ड या किसी अन्य सामान्य इस्तेमाल के लिए QR Code को इतना छोटा नहीं रखना चाहिए कि फोन का कैमरा उसे आसानी से पहचान ही न पाए।