Phone Tips- फोन की बैटरी और डेटा जल्दी हो जाते हैं खत्म, तो अपनाए ये ट्रिक्स
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि मोबाइल फोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया हैं, लेकिन कई बार इनकी बैटरी और डेटा जल्दी खत्म हो जाते हैं, तो इसकी एक वजह बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स हो सकते हैं। कई ऐप्स समय-समय पर अपने आप रिफ्रेश होते रहते हैं, जिससे बैटरी के साथ-साथ मोबाइल डेटा की भी खपत होती है। आइए जानते हैं आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं-

iPhone में ऐसे बचाएं बैटरी और डेटा
सबसे पहले Settings खोलें।
इसके बाद General पर जाएं।
अब Background App Refresh पर टैप करें।
यहां फिर से Background App Refresh विकल्प चुनें।
अब आप इसे पूरी तरह Off कर सकते हैं।
अगर आप इसे पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते, तो Wi-Fi विकल्प चुन सकते हैं।
Wi-Fi & Cellular Data विकल्प में आप यह भी तय कर सकते हैं कि कौन-से ऐप्स बैकग्राउंड में रिफ्रेश हो सकें।
इस तरह गैर-जरूरी ऐप्स को बैकग्राउंड में बार-बार रिफ्रेश होने से रोककर डेटा और बैटरी की खपत कम की जा सकती है।
Android में Data Saver करें ऑन
इसे चालू करने के लिए:
Settings खोलें।
Network & Internet पर जाएं।
Data Saver विकल्प पर टैप करें।
अब Data Saver को ऑन कर दें।
Data Saver चालू होने पर बैकग्राउंड में मौजूद ऐप्स का मोबाइल डेटा इस्तेमाल सीमित हो जाता है। इससे फोटो या अन्य कंटेंट कुछ ऐप्स में अपने आप लोड नहीं होंगे और उन्हें देखने के लिए आपको मैन्युअली टैप करना पड़ सकता है।

जरूरी ऐप्स के लिए Background Data चालू रखें
हर ऐप का बैकग्राउंड डेटा बंद करना भी सही नहीं है। मैसेजिंग, ईमेल या दूसरे जरूरी ऐप्स को बैकग्राउंड में डेटा की जरूरत पड़ सकती है।
जरूरी ऐप्स को अनुमति देने के लिए:
Settings खोलें।
Network & Internet पर जाएं।
Mobile Network चुनें।
App Data Usage पर टैप करें।
जिस ऐप को बैकग्राउंड डेटा की अनुमति देनी है, उसे चुनें।
वहां Background Data विकल्प को ऑन करें।
इससे आप सभी ऐप्स को बैकग्राउंड डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति देने के बजाय सिर्फ जरूरी ऐप्स को चुनकर अनुमति दे सकते हैं।
