Phone Safety Tips: क्या फोन पानी में गिर गया हैं, तो अपनाएं ये तरीका
दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, जो बहुत महंगे आते हैं, ऐसे में जो लोग महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर भी काफी सतर्क रहते हैं। लेकिन बारिश, बाथरूम या गलती से पानी गिरने के कारण कई बार फोन भीग जाता है। ऐसे कई लोग उसे चावन में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचें और ये तरीके अपनाएं-

फोन को चावल में रखना क्यों हो सकता है नुकसानदायक?
गीले स्मार्टफोन को कच्चे चावल में रखने से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
चावल के छोटे कण और स्टार्च फोन के चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर और माइक्रोफोन में फंस सकते हैं।
नमी के संपर्क में आने पर स्टार्च चिपचिपा हो सकता है, जिससे फोन के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है।
चावल फोन के आसपास हवा का प्रवाह कम कर सकता है, जिससे नमी निकलने में परेशानी होती है।
फोन के मदरबोर्ड और कनेक्टर्स में जंग लगने का खतरा बढ़ सकता है।
इसके अलावा, फोन सुखाने के लिए हेयर ड्रायर, हीटर या सीधी धूप का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। ज्यादा गर्मी से बैटरी और स्क्रीन के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है।
फोन पानी में गिर जाए तो तुरंत क्या करें?
फोन तुरंत बंद करें: पानी में भीगने के बाद फोन को स्विच ऑफ कर दें। इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है।
कवर और एक्सेसरीज हटाएं: फोन का कवर निकाल दें। अगर संभव हो तो SIM कार्ड ट्रे और मेमोरी कार्ड भी बाहर निकाल लें।
बाहरी हिस्सा साफ करें: सूखे और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से फोन को धीरे-धीरे पोंछें।
फोन को झटकें नहीं: फोन को जोर से हिलाने या झटकने से पानी दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकता है।
पोर्ट में कुछ न डालें: चार्जिंग पोर्ट या स्पीकर में कॉटन बड, टूथपिक या कोई दूसरी वस्तु डालने से बचें।

फोन की नमी दूर करने का सही तरीका
फोन को सुखाने के लिए उसे किसी खुली और हवादार जगह पर रखें। आप इसे पंखे की सामान्य हवा के पास रख सकते हैं, लेकिन सीधी धूप या गर्म हवा से बचाएं।
फोन को ऐसी स्थिति में रखें, जिससे चार्जिंग पोर्ट नीचे की तरफ रहे और पानी की बूंदें प्राकृतिक रूप से बाहर निकल सकें।
अगर आपके पास सिलिका जेल के छोटे पैकेट हैं, जो अक्सर जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे सामान के डिब्बों में मिलते हैं, तो उन्हें फोन के साथ एक बंद कंटेनर में रखा जा सकता है। सिलिका जेल नमी सोखने में मदद करता है और चावल की तरह धूल या स्टार्च नहीं छोड़ता।
