Phone Charge Tips- फोन चार्ज करते समम आपके द्वारा की गई ये गलतियां, मोबाइल को पहुंचाती हैं नुकसान
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, जो बातचीत, मनोरंजन, ऑनलाइन पेमेंट और कई दूसरी चीज़ों में हमारी मदद करते हैं। इन सब कार्यों के बीच फोन की बैटरी का बैकअप कम हो जाता हैं, जिसके कारण उसे बार बार चार्ज करना पड़ता हैं, लेकिन चार्जिंग की कुछ आसान आदतों से बैटरी को खराब होने से बचाया जा सकता है, आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

1. बैटरी को पूरी तरह खत्म न होने दें
कोशिश करें कि फ़ोन को चार्ज करने से पहले उसके 0% होने का इंतज़ार न करें। बार-बार बैटरी का पूरी तरह खत्म होना (डीप डिस्चार्ज) बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है और समय के साथ उसकी उम्र कम कर सकता है।
2. हर बार 100% तक चार्ज न करें
जानकार आम तौर पर रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बैटरी को 20% से 80% के बीच रखने की सलाह देते हैं। कभी-कभी 100% तक चार्ज करना ठीक है, लेकिन हर बार ऐसा करने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है।

3. हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें
अपने स्मार्टफोन के साथ मिले चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें। अगर ओरिजिनल चार्जर उपलब्ध न हो, तो अच्छी क्वालिटी का चार्जर चुनें जो आपके फ़ोन बनाने वाली कंपनी की ज़रूरतों (स्पेसिफिकेशन्स) के हिसाब से हो।
4. चार्जिंग के बाद चार्जर को अनप्लग करें
आजकल के फ़ोन अपने आप चार्जिंग बंद कर देते हैं, लेकिन चार्जर को बिना ज़रूरत पावर आउटलेट में लगे रहने देने से बिजली की खपत होती है और गर्मी पैदा होती है।
5. चार्जिंग के दौरान फ़ोन का इस्तेमाल करने से बचें
चार्जिंग के समय गेम खेलने, वीडियो स्ट्रीम करने या भारी ऐप्स का इस्तेमाल करने से ज़्यादा गर्मी पैदा होती है, जो समय के साथ बैटरी की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।
