पाकिस्तान में कितनी है 1GB इंटरनेट डेटा पैक की कीमत, क्लिक कर जानें
PC; india
भारत की तरह पाकिस्तान में भी लोग जमकर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि वहां 1 जीबी डेटा कितने रुपये का है?
पाकिस्तान में मुख्य टेलीकॉम कंपनियां Jazz, Telenor, Zong, Ufone और SCOM हैं। इन सभी के रिचार्ज प्लान्स अलग अलग है। जहाँ भारत में 1GB डेटा की औसत कीमत 14 रुपये है, वहीं, पाकिस्तान में 1GB डेटा 30 रुपये में आपको मिलेगा।
वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स के अनुसार, पाकिस्तान में 1GB नेट की कीमत 0.36 डॉलर के आसपास है। वहीं अगर आप मासिक या वार्षिक रिचार्ज प्लान चुनते हैं तो कीमत कम हो सकती है।
Jazz का 80GB डेटा, 2000 मिनट और 2000 SMS वाला रिचार्ज 1305 पाकिस्तानी रुपए में आपको उपलब्ध होगा। भारत में लोग हर रोज औसत 1GB डेटा यूज करते है। पाकिस्तान में भी अब लोग इंटरनेट यूज करने लगे हैं।
इंटरनेट दोनों देशों में आदत का हिस्सा बनता जा रहा है, लेकिन कीमतों में बड़ा अंतर है।
