Motion Sickness-क्या आपको भी सफर के दौरान हो जाता हैं मोशन सिकनेस, राहत पाने के लिए iPhone की ये सीक्रेट सेटिंग आजमाएं
दोस्तो अगर आपने कई लोगों को देखा हो तो सफर करते वक्त कई लोगों को चक्कर आना, सिरदर्द, बेचैनी, पसीना आना या उल्टी जैसा महसूस होना आम समस्या है। इसे मोशन सिकनेस (Motion Sickness) कहा जाता है। खासतौर पर सफर के दौरान फोन की स्क्रीन देखने पर यह परेशानी और बढ़ सकती है। अगर आपको भी यात्रा के दौरान फोन चलाते समय ऐसी समस्या होती है और आपके पास iPhone है, तो Apple का Vehicle Motion Cues फीचर आपकी इस समस्या को दूर कर सकता हैं-

क्या है Motion Sickness?
मोशन सिकनेस तब होती है जब हमारी आंखों और शरीर के संतुलन तंत्र से दिमाग को मिलने वाले संकेतों में अंतर पैदा हो जाता है।
उदाहरण के लिए, जब आप चलती कार में बैठकर iPhone की स्क्रीन देखते हैं, तो आपकी आंखों को लगता है कि आप स्थिर हैं। वहीं, शरीर और कान के अंदर मौजूद संतुलन तंत्र को वाहन की गति का एहसास होता रहता है।
इन विरोधाभासी संकेतों के कारण दिमाग भ्रमित हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप:
चक्कर आना
जी मिचलाना
उल्टी जैसा महसूस होना
सिरदर्द
पसीना आना
बेचैनी
जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
iPhone का Vehicle Motion Cues फीचर कैसे काम करता है?
Apple ने iPhone में Vehicle Motion Cues नाम का एक फीचर दिया है। इसमें स्क्रीन के किनारों पर छोटे-छोटे एनिमेटेड डॉट्स दिखाई देते हैं।
ये डॉट्स वाहन की गति और दिशा के अनुसार स्क्रीन पर मूव करते हैं। इसका उद्देश्य आंखों को वाहन की वास्तविक गति के बारे में संकेत देना है, जिससे आंखों और शरीर से मिलने वाले संकेतों के बीच अंतर कम हो सकता है।
इससे कुछ लोगों में सफर के दौरान फोन देखने पर होने वाली मोशन सिकनेस की परेशानी कम करने में मदद मिल सकती है।

iPhone में Vehicle Motion Cues कैसे ऑन करें?
अपने iPhone में Settings खोलें।
नीचे स्क्रॉल करके Accessibility पर टैप करें।
अब Motion विकल्प चुनें।
यहां Show Vehicle Motion Cues का विकल्प दिखाई देगा।
इसे On कर दें।
फीचर ऑन होने के बाद iPhone को वाहन की गति का पता चलने पर स्क्रीन के किनारों पर छोटे-छोटे मूविंग डॉट्स दिखाई दे सकते हैं।
यह फीचर कब काम करता है?
Vehicle Motion Cues iPhone के मोशन सेंसर का इस्तेमाल करता है। जब iPhone को पता चलता है कि आप किसी चलते हुए वाहन में यात्रा कर रहे हैं, तो यह फीचर अपने आप सक्रिय हो सकता है।
यूजर्स इसे जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको सफर के दौरान फोन देखने पर बार-बार चक्कर या जी मिचलाने जैसी समस्या होती है, तो यह फीचर आजमाया जा सकता है।
