Meta Update- मेटा ने फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटाए एडल्ट ऐप्स, भारत की चेतावनी हैं इसकी वजह
दोस्तो आज के इस आधुनिक युग में Facebook या Instagram का इस्तेमाल करते हैं, जो मनोरंजन करते हैं, लेकिन कई बार हम इ ऐप्स पर हम कभी कभी एडल्ट कटेंट देखते हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta के प्लेटफॉर्म पर Fake Adult Apps को बढ़ावा देने वाले दर्जनों विज्ञापन सामने आए हैं। इन विज्ञापनों के जरिए लोगों को फर्जी वेबसाइटों पर ले जाकर Android APK डाउनलोड करवाने की कोशिश की जा रही थी, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

भारत सरकार ने Meta को किया था अलर्ट
केंद्र सरकार ने Meta को 'Night Play' और 'Kiss' जैसे ऐप्स को प्रमोट करने वाले विज्ञापनों के जोखिम के बारे में चेतावनी दी थी।
इन विज्ञापनों में अश्लील या आकर्षक वीडियो का इस्तेमाल करके यूजर्स को फर्जी वेबसाइटों पर पहुंचाया जाता था। इसके बाद वेबसाइट पर वीडियो देखने के नाम पर Android APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था।
सरकार के अनुसार, ऐसे Malware वाले ऐप्स फोन में मौजूद महत्वपूर्ण डेटा को चोरी कर सकते हैं और OTP, बैंकिंग PIN जैसी संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
इन खतरनाक ऐप्स के नाम भी सामने आए
Night Play
Reeloop
Kiss
Vimo
Revo
Nexo
Vixa
सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि इनके नाम या वेरिएंट बदलकर दूसरे Malware ऐप्स भी फैलाए जा सकते हैं।
कैसे फंसाते हैं यूजर्स को?
इनका तरीका काफी आसान लेकिन खतरनाक होता है। आमतौर पर प्रक्रिया कुछ इस तरह होती है:
Facebook या Instagram पर आकर्षक वीडियो वाला विज्ञापन दिखाई देता है।
विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद यूजर को किसी संदिग्ध वेबसाइट पर भेजा जाता है।
वेबसाइट पर वीडियो या कंटेंट देखने के लिए APK डाउनलोड करने को कहा जाता है।
APK इंस्टॉल करने के बाद ऐप अतिरिक्त Permission मांग सकता है।
कुछ मामलों में ऐप अपडेट के नाम पर अतिरिक्त पैकेज डाउनलोड कर सकता है।
Malware फोन के डेटा और गतिविधियों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकता है।

Accessibility Permission क्यों खतरनाक है?
सरकार ने खास तौर पर Accessibility Permission को लेकर सावधानी बरतने को कहा है।
यह फीचर मूल रूप से दिव्यांग यूजर्स की सहायता के लिए बनाया गया है, लेकिन अगर कोई Malware इस Permission का दुरुपयोग कर ले तो उसे फोन पर काफी ज्यादा नियंत्रण मिल सकता है।
इसका इस्तेमाल संवेदनशील जानकारी देखने, फोन पर कुछ गतिविधियां करने और वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए किया जा सकता है।
इसलिए किसी अनजान या संदिग्ध ऐप को Accessibility Permission देने से बचें।
APK फाइल डाउनलोड करने से बचें
सरकार की सलाह है कि किसी विज्ञापन, वेबसाइट या संदिग्ध लिंक से सीधे APK फाइल डाउनलोड न करें।
Android ऐप्स डाउनलोड करते समय:
Google Play Store को प्राथमिकता दें।
अनजान वेबसाइटों से APK इंस्टॉल न करें।
सोशल मीडिया विज्ञापनों में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
किसी ऐप को जरूरत से ज्यादा Permissions न दें।
संदिग्ध ऐप मांगे तो Accessibility Permission देने से बचें।
बैंकिंग और OTP से जुड़ी जानकारी कभी भी अनजान ऐप के साथ साझा न करें।
ऐप डिलीट नहीं हो रहा तो क्या करें?
कुछ Malware ऐप्स खुद को फोन से हटाना मुश्किल बना सकते हैं। अगर कोई संदिग्ध ऐप Uninstall नहीं हो रहा है या फोन Restart करने के बाद दोबारा दिखाई देता है, तो इसे गंभीरता से लें।
