Laptop Tips- क्या आपका लैपटॉप स्लो हो गया हैं, बिना पैसों के ऐसे बढाएं स्पीड
दोस्तो आज के आधुनिक युग में लैपटॉप हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, जिसके माध्यम से हम कई सारे काम करते हैं, लेकिन ज्यादा काम करने से आपका लैपटॉप धीमा चल रहा है, ऐप्स खुलने में ज्यादा समय लग रहा है या मल्टीटास्किंग के दौरान बार-बार लैग हो रहा है, तो हर बार RAM अपग्रेड करने की जरूरत नहीं होती। खासकर DDR5 RAM की कीमतों और हार्डवेयर की बढ़ती लागत के बीच नया मेमोरी मॉड्यूल खरीदना महंगा पड़ सकता है। आइए जानते हैं लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के तरीकों के बारे में-

लैपटॉप को करें रीस्टार्ट
अगर लैपटॉप कई दिनों तक लगातार चलता रहता है, तो बैकग्राउंड प्रोसेस और अस्थायी डेटा जमा हो सकते हैं। इससे सिस्टम पर अतिरिक्त लोड पड़ सकता है। ऐसे में लैपटॉप को रीस्टार्ट करने से कई बैकग्राउंड प्रोसेस बंद हो जाते हैं और सिस्टम नए सिरे से काम करना शुरू करता है।
गैर-जरूरी स्टार्टअप ऐप्स बंद करें
कई ऐप्स लैपटॉप ऑन होते ही अपने आप बैकग्राउंड में चलने लगते हैं। इससे स्टार्टअप टाइम बढ़ने के साथ RAM और CPU का इस्तेमाल भी बढ़ सकता है।
ज्यादा RAM इस्तेमाल करने वाले ऐप्स की पहचान करें
कई बार कोई खास ऐप जरूरत से ज्यादा RAM या CPU इस्तेमाल करने लगता है। Windows में Task Manager और Mac में Activity Monitor की मदद से ऐसे ऐप्स की पहचान की जा सकती है।अगर कोई गैर-जरूरी ऐप लगातार बहुत ज्यादा मेमोरी इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे बंद करने से सिस्टम पर दबाव कम हो सकता है।

ब्राउजर के अनावश्यक टैब बंद रखें
एक साथ बहुत सारे Chrome या दूसरे ब्राउजर टैब खुले रहने से RAM की खपत बढ़ सकती है। खासकर वीडियो, ऑनलाइन एडिटर और अन्य भारी वेबसाइटों वाले टैब ज्यादा मेमोरी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसलिए जिन टैब की फिलहाल जरूरत नहीं है, उन्हें बंद कर दें। इसी तरह लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहे बैकग्राउंड ऐप्स को भी बंद रखना बेहतर है।
जंक और टेम्पररी फाइल्स हटाएं
जब RAM पर ज्यादा लोड होता है, तो ऑपरेटिंग सिस्टम जरूरत पड़ने पर स्टोरेज के कुछ हिस्से का इस्तेमाल वर्चुअल मेमोरी के रूप में कर सकता है। इसलिए लैपटॉप की स्टोरेज में पर्याप्त खाली जगह रखना जरूरी है।
टेम्पररी फाइल्स, पुराने डाउनलोड और गैर-जरूरी जंक डेटा को समय-समय पर हटाने से स्टोरेज खाली की जा सकती है। इससे सिस्टम को वर्चुअल मेमोरी और दूसरे जरूरी कामों के लिए पर्याप्त जगह मिल सकती है।
