Laptop Cleaning Tips: क्या आप लैपटॉप को चमकाने के चक्कर में ना करें ये काम, वरना लैपटॉप हो जाएगा खराब
दोस्तो आज के आधुनिक युग में लैपटॉप हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, फिर चाहें ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग या घर के जरूरी काम—कई लोग घंटों तक लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। लगातार उपयोग के कारण कीबोर्ड पर धूल, मिट्टी और खाने के छोटे-छोटे कण जमा हो जाते हैं, जिससे उसकी सफाई करना जरूरी हो जाता है। कीबोर्ड की सफाई करते समय थोड़ी सी लापरवाही आपके महंगे लैपटॉप को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कीबोर्ड को साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान-

1. लैपटॉप को पूरी तरह बंद करें
कीबोर्ड की सफाई हमेशा लैपटॉप को पूरी तरह शटडाउन करने के बाद ही करें। यदि चार्जर लगा हुआ है तो उसे भी निकाल दें। चालू लैपटॉप पर सफाई करने से गलती से कोई बटन दब सकता है और अनचाहे कमांड चल सकते हैं।
2. कीबोर्ड पर सीधे पानी या लिक्विड न डालें
कई लोग सफाई के लिए सीधे पानी या क्लीनिंग स्प्रे कीबोर्ड पर डाल देते हैं, जो बेहद जोखिम भरा हो सकता है। तरल पदार्थ बटनों के बीच से अंदर जाकर इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को नुकसान पहुंचा सकता है।
3. लैपटॉप को जोर-जोर से न झटकें
कीबोर्ड के बीच फंसी धूल निकालने के लिए लैपटॉप को उल्टा करके जोर से हिलाना या थपथपाना सही तरीका नहीं है। इससे कीबोर्ड की कीज़ ढीली हो सकती हैं या अंदर के नाजुक हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है।
बेहतर होगा कि लैपटॉप को हल्का सा तिरछा करें और धीरे से सफाई करें ताकि ढीली धूल बाहर निकल सके।
4. कठोर ब्रश और तेज केमिकल से बचें
सफाई के दौरान हार्ड ब्रश या तेज केमिकल वाले क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे कीबोर्ड की सतह पर खरोंच आ सकती है और बटनों पर छपे अक्षर धीरे-धीरे मिट सकते हैं।
हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश या साफ माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करना अधिक सुरक्षित माना जाता है।
लैपटॉप कीबोर्ड साफ करने का सही तरीका
सबसे पहले लैपटॉप को पूरी तरह शटडाउन करें।
चार्जर और अन्य कनेक्टेड डिवाइस हटा दें।
सॉफ्ट ब्रश की मदद से बटनों के बीच जमी धूल को धीरे-धीरे साफ करें।
जरूरत पड़ने पर उचित दूरी से सावधानीपूर्वक कम्प्रेस्ड एयर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके बाद हल्के नम माइक्रोफाइबर कपड़े से कीबोर्ड की सतह को धीरे से पोंछें।
ध्यान रखें कि कपड़े से पानी टपकना नहीं चाहिए।
सफाई के बाद लैपटॉप को कुछ समय सूखने दें और पूरी तरह सूखने के बाद ही इस्तेमाल करें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
लैपटॉप चालू अवस्था में कभी सफाई न करें।
सीधे पानी, सैनिटाइजर या स्प्रे का उपयोग न करें।
कीबोर्ड को जोर से दबाने या खुरचने से बचें।
केवल मुलायम कपड़ा और सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें।
सफाई के बाद नमी पूरी तरह सूखने का इंतजार करें।
