iPhone News- 5 मई 2025 से iPhone के इन मॉडल्स में बंद हो जाएगा व्हाट्सएप, जानिए पूरी डिटेल्स

 
iPhone News- 5 मई 2025 से iPhone के इन मॉडल्स में बंद हो जाएगा व्हाट्सएप, जानिए पूरी डिटेल्स

By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हैं, जिसके पूरी दुनिया में 3 बिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लेकिन हाल में iPhone यूज करने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp जल्द ही iOS के पुराने वर्शन को सपोर्ट करना बंद कर देगा और जो iPhone यूज़र iOS 15.1 या उससे नए वर्शन में अपग्रेड नहीं कर सकते, वे अब ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे। यह बदलाव 5 मई, 2025 से लागू होने वाला है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूर्ण डिटेल्स

Google

क्या बदल रहा है?

5 मई, 2025 से WhatsApp को चलाने के लिए iOS 15.1 या उससे नए वर्शन की ज़रूरत होगी। अगर आपका iPhone iOS के इस वर्शन में अपडेट नहीं हो पाता, तो आप अब ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे।

जिन डिवाइस वाले यूज़र iOS 12.5.7 से आगे अपडेट नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखने के लिए या तो नया डिवाइस लेना होगा या अपने मौजूदा डिवाइस को बदलना होगा।

Google

कौन से iPhone मॉडल प्रभावित होंगे?

Google

  • iPhone 5s
  • iPhone 6
  • iPhone 6 Plus

करीब 10 साल पहले लॉन्च किए गए ये मॉडल अपडेट के बाद WhatsApp नहीं चला पाएंगे। नए iPhone वाले उपयोगकर्ता अभी भी सेटिंग्स > जनरल > सॉफ़्टवेयर अपडेट पर जाकर अपने डिवाइस को iOS 15.1 या उससे नए वर्जन में अपडेट कर सकते हैं।

Tags