Instagram Tips- Instagram पर Scam Se Bacho सीरीज होगी रिलीज, जानिए क्या हैं सरकार प्लान
दोस्तो आज के आधुनिक युग में साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही हैं, ठगी कई प्रकार के तरीके अपनाते हैं स्कैम करने के, फर्जी जॉब ऑफर और इन्वेस्टमेंट स्कैम से लेकर 'डिजिटल अरेस्ट' की धमकियों तक, जालसाज अलग-अलग ऑनलाइन तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। नागरिकों को ऐसे साइबर अपराधों से बचाने के लिए, भारत सरकार और मेटा ने 'स्कैम से बचो' (Scam Se Bacho) नाम से एक नई जागरूकता पहल शुरू की है। इस पहल के तहत, इंस्टाग्राम पर एक खास 'माइक्रो-ड्रामा' सीरीज जारी की जाएगी, आइए जानते हैं इसके बारे में-

'स्कैम से बचो' पहल की मुख्य बातें:
- नई जागरूकता सीरीज: मेटा और भारत सरकार ने 'स्कैम से बचो' नाम से एक माइक्रो-ड्रामा सीरीज शुरू की है।
- प्लेटफॉर्म: यह सीरीज शुरुआत में इंस्टाग्राम पर उपलब्ध होगी और बाद में प्रसार भारती के OTT प्लेटफॉर्म 'वेव्स' (Waves) पर भी जारी की जाएगी।
- सरकारी साझेदार: इस पहल में सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB), प्रसार भारती, सेबी (SEBI) और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) शामिल हैं।
- मुख्य उद्देश्य: लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करना और उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में मदद करना, ताकि वे ठगी का शिकार होने से बच सकें।
'स्कैम से बचो' सीरीज में क्या बताया जाएगा?
इस सीरीज में छोटी कहानियों और दिलचस्प कंटेंट के जरिए यह समझाया जाएगा कि साइबर अपराधी किस तरह काम करते हैं। इसमें खास तौर पर उन आम धोखाधड़ी के तरीकों पर ध्यान दिया जाएगा, जिनका असर आम नागरिकों और छोटे कारोबारियों पर पड़ता है।

इस सीरीज में शामिल कुछ महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं:
1. फर्जी जॉब ऑफर: ऐसे घोटाले जिनमें जालसाज भारत या विदेश में नौकरी दिलाने का वादा करते हैं और नौकरी चाहने वालों से पैसे की मांग करते हैं।
2. इन्वेस्टमेंट स्कैम: ऐसी धोखाधड़ी वाली योजनाएं, जिनमें लोगों को ज्यादा रिटर्न और जल्दी मुनाफा कमाने का लालच दिया जाता है।
3. डिजिटल अरेस्ट स्कैम: इसमें अपराधी खुद को पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते हैं और उनसे पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर करते हैं।
4. ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी: साइबर अपराधियों द्वारा लोगों की निजी जानकारी हासिल करने और उनके बैंक खातों तक पहुंचने के लिए अपनाए जाने वाले अलग-अलग तरीके।
यह सीरीज यह भी बताएगी कि लोग कैसे संदिग्ध ऑफर्स की पहचान कर सकते हैं, भुगतान करने से पहले जानकारी की पुष्टि कैसे कर सकते हैं, और साइबर अपराध की घटनाओं की रिपोर्ट कैसे कर सकते हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930
इस पहल का एक मुख्य उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के सही तरीके के बारे में जागरूक करना है।
जो लोग साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, उन्हें तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए। समय रहते रिपोर्ट करने से अधिकारियों को कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है और आगे होने वाले वित्तीय नुकसान को रोका जा सकता है।
