Google Maps Tricks: भारी बारिश के कारण रास्ता भटक गए हैं, तो गूगल मेप कि ये ट्रिक अपनाएं
दोस्तो देश में मानसून अग्रसर है, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़क पर आवाजाही की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की स्थिति जान लेना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें आपकी मदद Google Maps का Traffic Layer करेगा, आइए जानते हैं ये कैसे काम करता हैं-

Google Maps Traffic Layer क्या है?
Google Maps का Traffic Layer सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति को अलग-अलग रंगों के जरिए दिखाता है। इसे ऑन करने के बाद मैप पर सड़कों के ऊपर रंगीन लाइनें दिखाई देती हैं।
हरा रंग: ट्रैफिक सामान्य है और वाहन सामान्य गति से चल रहे हैं।
पीला या नारंगी रंग: ट्रैफिक थोड़ा धीमा है।
लाल रंग: सड़क पर भारी ट्रैफिक या जाम की स्थिति है।
गहरा लाल: बहुत ज्यादा भीड़ और गंभीर ट्रैफिक जाम का संकेत हो सकता है।
Google Maps में Traffic Layer कैसे ऑन करें?
Google Maps ऐप खोलें।
स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर दिखाई देने वाले Layers आइकन पर टैप करें।
Layers मेन्यू में Traffic विकल्प चुनें।
Traffic Layer एक्टिव होते ही सड़कों पर अलग-अलग रंगों की लाइनें दिखाई देने लगेंगी।
इन रंगों को देखकर आप अपने रास्ते पर ट्रैफिक की स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।

जाम मिलने पर कैसे चुनें दूसरा रास्ता?
अगर आपके निर्धारित रास्ते पर लाल या गहरा लाल रंग दिखाई देता है, तो वहां भारी ट्रैफिक हो सकता है। ऐसी स्थिति में Google Maps कई बार दूसरे रास्तों को भी दिखाता है।
आप इन वैकल्पिक रास्तों को देखकर उस रूट को चुन सकते हैं जहां ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम हो। मानसून के दौरान यह खास तौर पर उपयोगी है, क्योंकि हाईवे, अंडरपास और निचले इलाकों में जलभराव के कारण ट्रैफिक अचानक धीमा हो सकता है।
