Google Drive Update- गूगल ने बंद की गूगल ड्राइव की ये सर्विस बंद, बैकअप का तरीका बदल गया हैं

 
Google Drive Update – Google has discontinued this Google Drive service; the backup method has changed.

दोस्तो हम सब अपनी फोटो और वीडियो का ऑटोमैटिक बैकअप लेने के लिए Google Drive for Desktop का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। Google इस खास बैकअप सुविधा को बंद करने जा रहा है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि Google Photos बंद हो रहा है या आपकी पहले से सेव की गई फोटो और वीडियो डिलीट हो जाएंगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

Google Drive Update – Google has discontinued this Google Drive service; the backup method has changed.

10 अगस्त 2026 के बाद क्या होगा?

10 अगस्त 2026 के बाद Google Drive for Desktop से Google Photos में ऑटोमैटिक फोटो और वीडियो बैकअप नहीं होगा।

इसलिए जिन यूजर्स के कंप्यूटर में फोटो और वीडियो सेव हैं और वे उन्हें Google Photos में अपने आप अपलोड करवाते हैं, उन्हें समय रहते वैकल्पिक बैकअप तरीका अपनाना होगा।

Google Drive और Google Photos में क्या बदल रहा है?

पहले Google Drive for Desktop के जरिए यूजर्स अपने कंप्यूटर का कोई भी फोल्डर चुन सकते थे और उसे Google Photos के साथ सिंक कर सकते थे।

इसका फायदा यह था कि चुने गए फोल्डर में जैसे ही कोई नई फोटो या वीडियो आती थी, वह अपने आप Google Photos में अपलोड हो जाती थी।

अब Google इस सुविधा को बंद कर रहा है। कंपनी ने नए Google Photos बैकअप फोल्डर बनाने का विकल्प भी हटाना शुरू कर दिया है। मौजूदा फोल्डर संक्रमण अवधि में सिंक हो सकते हैं, लेकिन 10 अगस्त 2026 के बाद यह सुविधा पूरी तरह बंद हो जाएगी।

Google Drive Update – Google has discontinued this Google Drive service; the backup method has changed.

क्या Google Photos बंद हो रहा है?

नहीं। Google Photos पहले की तरह काम करता रहेगा।

आपकी मौजूदा फोटो और वीडियो भी डिलीट नहीं होंगी। Google केवल Google Drive for Desktop और Google Photos के बीच इस खास ऑटोमैटिक बैकअप कनेक्शन को समाप्त कर रहा है।

किन यूजर्स पर पड़ेगा असर?

यह बदलाव मुख्य रूप से इन यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण है:

जो Windows या Mac कंप्यूटर से Google Photos में फोटो बैकअप करते हैं।

जो Google Drive for Desktop में किसी कंप्यूटर फोल्डर को Google Photos के साथ सिंक करते हैं।

जो कैमरे से फोटो पहले कंप्यूटर में कॉपी करके फिर Google Photos में बैकअप करते हैं।

फोटोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर्स, जिनके पास बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो होते हैं।

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

अगर आप Google Drive for Desktop से Google Photos में फोटो और वीडियो का ऑटोमैटिक बैकअप लेते हैं, तो 10 अगस्त 2026 से पहले अपने बैकअप सेटअप की जांच करें और Google Photos में उपलब्ध वैकल्पिक बैकअप तरीके को अपनाएं।