Google App Update- गूगल का नया ऐप देगा आपको दिनभर की काम की खबरें और मजेदार स्टोरीज, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो आज के आधुनिक युग में आप बहुत ही आसानी से इंटरनेट के माध्यम से घूमने की जगहों, नए इवेंट्स और मनोरंजन से जुड़ी चीजों को खोज सकते हैं, लेकिन कई बार हमें ये खबरें भ्रमक कर सकती हैं, इसी परेशानी को दूर करने के लिए Google ने Google Labs के तहत एक नया एक्सपेरिमेंटल ऐप Dreambeans पेश किया है। यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यूजर्स की पसंद और डिजिटल गतिविधियों के आधार पर रोजाना नई कहानियां और उपयोगी सुझाव उपलब्ध कराता है। आइए जानते हैं इसके बारें में पूरी डिटेल्स-

क्या है Google Dreambeans ऐप?
Google Dreambeans एक पर्सनलाइज्ड कंटेंट ऐप है, जो यूजर्स की पसंद, रुचियों और Google की अलग-अलग सेवाओं से मिलने वाली जानकारी के आधार पर नई स्टोरीज और कार्ड तैयार करता है।
इसमें यूजर्स को उनकी पसंद के अनुसार कई तरह की जानकारियां मिल सकती हैं, जैसे:
घूमने-फिरने के लिए नई और बेहतरीन जगहें।
आसपास होने वाले कार्यक्रम और इवेंट्स।
आर्ट और क्राफ्ट से जुड़े क्रिएटिव आइडिया।
मनोरंजन और अन्य रुचिकर विषयों की जानकारी।
रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उपयोगी सुझाव।
अगर आपको ऐप में कोई स्टोरी पसंद आती है, तो आप उसे सेव करने के साथ दोस्तों और परिवार के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
Google की किन सेवाओं से जुड़ता है Dreambeans?
Dreambeans ऐप Google की कई लोकप्रिय सेवाओं के साथ काम करता है। शुरुआती सेटअप के दौरान यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार इन सेवाओं का एक्सेस देने का विकल्प चुन सकते हैं।
प्रमुख सेवाएं इस प्रकार हैं:
1. Google Calendar: आपकी आगामी मीटिंग्स, इवेंट्स और जरूरी योजनाओं के आधार पर सुझाव देता है।
2. Gemini: AI की मदद से आपकी रुचियों और पसंद को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है।
3. Gmail: जरूरी ईमेल और अपडेट से संबंधित उपयोगी सुझाव उपलब्ध कराता है।
4. Google Photos: आपकी तस्वीरों और यादों से जुड़ी पसंद को समझकर संबंधित कंटेंट तैयार करता है।
5. Google Search: आपकी सर्च हिस्ट्री और रुचियों के आधार पर उपयोगी जानकारी दिखाता है।
6. YouTube: आपके वीडियो देखने के पैटर्न और पसंदीदा विषयों के अनुसार कंटेंट सुझाता है।

भारत में कितनी भाषाओं में उपलब्ध है ऐप?
Google ने Dreambeans को भारत के यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया है। इसे 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारत की भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए ऐप में कुल 14 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।
इनमें शामिल हैं:
हिंदी
अंग्रेजी
बंगाली
तेलुगु
मराठी
तमिल
उर्दू
गुजराती
कन्नड़
मलयालम
ओड़िया
पंजाबी
असमिया
नेपाली
यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनकर ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे Android और iOS डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है।
