Facebook Update- क्या आप फेसबुक पर पुरानी Email ID हटाकर नई जोडना चाहते हैं, जानिए इसका तरिका
दोस्तो आज के आधुनिक युग में फैसबुक सोशल मीडिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म हैं, जो आपको लोगों से जोड़े रखता है, ऐसे में जब हम फेसबुक पर आईडी बनाते हैं और उसमें जो Email ID जोड़ते हैं, वो आगे चलकर बहुत काम आती है, इसका इस्तेमाल अकाउंट की सुरक्षा, लॉगिन, पासवर्ड रिकवरी और जरूरी नोटिफिकेशन के लिए किया जा सकता है। लेकिन अगर आपकी पुरानी Email ID अब इस्तेमाल में नहीं है या आप Facebook अकाउंट में कोई दूसरी Email ID जोड़ना चाहते हैं, तो Meta इसकी सुविधा देता है।
Facebook में Email ID को Accounts Centre के जरिए मैनेज किया जा सकता है। यहां से आप नई Email ID जोड़ने के साथ-साथ पुरानी Email ID को हटा सकते हैं और यह भी तय कर सकते हैं कि कौन-सी Email ID आपकी Primary Email हो। आइए जानते हैं पूरा तरीका।

Facebook पर नई Email ID कैसे जोड़ें?
1. Facebook खोलें
सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर Facebook ऐप/वेबसाइट खोलें। इसके बाद ऊपर दाईं ओर दिखाई दे रही अपनी Profile Picture पर क्लिक करें।
2. Settings में जाएं
अब Settings & privacy पर क्लिक करें और इसके बाद Settings विकल्प को चुनें।
3. Accounts Centre खोलें
Settings में आपको Accounts Centre का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। यहां आपके Meta अकाउंट से जुड़ी कई Personal Details को मैनेज करने के विकल्प मिलेंगे।
4. Contact Info पर जाएं
अब Personal details पर क्लिक करें और फिर Contact info खोलें। इसी सेक्शन में Facebook अकाउंट से जुड़ी Email ID और अन्य Contact Details दिखाई देंगी।
5. नई Email ID जोड़ें
नई Email ID जोड़ने के लिए Add new contact पर क्लिक करें और फिर Add email address चुनें। अब अपनी नई Email ID दर्ज करें और उस अकाउंट को चुनें, जिससे आप इसे लिंक करना चाहते हैं। इसके बाद Next पर क्लिक करें।
6. Email पर आए Confirmation Code को डालें
Facebook आपके नए Email Address पर एक Confirmation Code भेजेगा। Email में मिले Code को Facebook में दर्ज करें और Next पर क्लिक करें। इसके बाद Close पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी कर दें।
Facebook से पुरानी Email ID कैसे हटाएं?
अगर आप अपने अकाउंट से पुरानी Email ID हटाना चाहते हैं, तो:
Settings & privacy > Settings > Accounts Centre में जाएं।
Personal details पर क्लिक करें।
इसके बाद Contact info खोलें।
जिस Email ID को हटाना है, उस पर क्लिक करें।
Delete email विकल्प चुनें।
दोबारा Delete पर क्लिक करके पुष्टि करें।
Facebook आपसे अकाउंट का Password दोबारा दर्ज करने के लिए कह सकता है।
Password डालने के बाद Submit और फिर Close पर क्लिक करें।

Facebook पर Email ID कैसे बदलें?
Facebook में Email ID बदलने के लिए पहले मौजूदा Email ID को हटाना और उसके बाद नई Email ID जोड़ना पड़ सकता है। नई Email ID जोड़ने के दौरान Facebook उस पर Verification Code भेजकर पुष्टि करता है।
इसलिए Email बदलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि नई Email ID आपके पास सक्रिय है और उसमें आने वाले Verification Code को आप प्राप्त कर सकते हैं।
