eMudhra Update- eMudhra यूजर्स हो जाएं सावधान, कंप्यूटर में सेव फाइलें हो सकती हैं लिक, जानिए पूरी डिटेल्स

 
eMudhra Update- eMudhra यूजर्स हो जाएं सावधान, कंप्यूटर में सेव फाइलें हो सकती हैं लिक, जानिए पूरी डिटेल्स दोस्तो आज के आधुनिक युग में चीजें जितनी आसान होती जा रही है, धोखादड़ी भी बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में सरकारी कामकाज और जरूरी ऑनलाइन सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हो गई है। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने, कंपनी से जुड़े काम करने या सरकारी पोर्टल पर डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही खास हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने eMudhra के 'emBridge' सॉफ्टवेयर को लेकर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। इसमें सॉफ्टवेयर की एक खामी सामने आई है, जिसका फायदा उठाकर साइबर हमलावर यूजर के कंप्यूटर में मौजूद फाइलों और फोल्डर के नाम जान सकते हैं।  क्या है emBridge सॉफ्टवेयर? eMudhra का emBridge एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो सरकारी वेबसाइटों को यूजर के कंप्यूटर में मौजूद Digital Signature Certificate (DSC) का इस्तेमाल करने में मदद करता है। जब आप किसी सरकारी पोर्टल पर डिजिटल सिग्नेचर के जरिए दस्तावेजों को प्रमाणित करते हैं, तब यह सॉफ्टवेयर काम आता है। इसका इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म पर किया जाता है, जैसे: मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का MCA V3 पोर्टल। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT)। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS)। इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर डिजिटल सिग्नेचर से जुड़े कार्य। कैसे काम करती है यह सुरक्षा खामी? CERT-In के मुताबिक, emBridge के FileBrowser API में जरूरी सुरक्षा जांच की कमी पाई गई है। इस वजह से साइबर हमलावर एक विशेष रूप से तैयार की गई वेबसाइट के जरिए यूजर के कंप्यूटर में मौजूद फाइलों और फोल्डर के नाम हासिल कर सकते हैं। इसके लिए हमलावर और यूजर का एक ही लोकल नेटवर्क से जुड़ा होना जरूरी है। इस खामी से साइबर अपराधियों को आपकी निजी फाइलों तक पूरी पहुंच नहीं मिलती। CERT-In ने स्पष्ट किया है कि: फाइलों को खोला नहीं जा सकता। फाइलों में मौजूद डेटा पढ़ना संभव नहीं है। फाइलों में बदलाव या उन्हें डिलीट नहीं किया जा सकता। मैलवेयर चलाने का खतरा इस खामी से नहीं है। डिजिटल सिग्नेचर कीज या हार्डवेयर टोकन के PIN तक अनधिकृत पहुंच नहीं मिलती। किन यूजर्स को सॉफ्टवेयर अपडेट करना जरूरी है? यह सुरक्षा खामी Windows, macOS और Ubuntu व Red Hat जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ पुराने वर्जन में पाई गई है। यूजर्स को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार निम्न वर्जन में अपडेट करना चाहिए: Windows: वर्जन 5.9.1.x से 5.9.3.x प्रभावित हैं। सुरक्षित रहने के लिए 5.9.4.x या उससे नया वर्जन इंस्टॉल करें। macOS: वर्जन 3.2.4.x से 3.2.6.x प्रभावित हैं। 3.2.7.x या नया वर्जन इस्तेमाल करें। Ubuntu और Red Hat: वर्जन 3.2.0.x से 3.3.0.x प्रभावित हैं। 3.3.1.x या नया वर्जन इंस्टॉल करें। कंपनी ने कब ठीक की यह खामी? eMudhra के मुताबिक, कंपनी ने 11 नवंबर को इस सुरक्षा खामी को ठीक कर दिया था। इसके लिए emBridge सॉफ्टवेयर से संबंधित FileBrowser API एंडपॉइंट्स को हटा दिया गया है। कंपनी का कहना है कि अब इस सॉफ्टवेयर के जरिए फाइलों के नाम हासिल करने वाला फीचर उपलब्ध नहीं है। यूजर्स को क्या सावधानी बरतनी चाहिए? अगर आपके कंप्यूटर में emBridge का पुराना वर्जन इंस्टॉल है, तो बिना देरी किए इसे अपडेट कर लें। इसके अलावा, किसी अनजान वेबसाइट या संदिग्ध लिंक को खोलने से बचें और डिजिटल सिग्नेचर से जुड़े PIN और अन्य गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करें। डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सावधानी आपको साइबर सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों से बचाने में मदद कर सकती है।

दोस्तो आज के आधुनिक युग में चीजें जितनी आसान होती जा रही है, धोखादड़ी भी बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में सरकारी कामकाज और जरूरी ऑनलाइन सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हो गई है। अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने, कंपनी से जुड़े काम करने या सरकारी पोर्टल पर डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही खास हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने eMudhra के 'emBridge' सॉफ्टवेयर को लेकर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। इसमें सॉफ्टवेयर की एक खामी सामने आई है, जिसका फायदा उठाकर साइबर हमलावर यूजर के कंप्यूटर में मौजूद फाइलों और फोल्डर के नाम जान सकते हैं।

eMudhra Update- eMudhra यूजर्स हो जाएं सावधान, कंप्यूटर में सेव फाइलें हो सकती हैं लिक, जानिए पूरी डिटेल्स

क्या है emBridge सॉफ्टवेयर?

eMudhra का emBridge एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो सरकारी वेबसाइटों को यूजर के कंप्यूटर में मौजूद Digital Signature Certificate (DSC) का इस्तेमाल करने में मदद करता है।

जब आप किसी सरकारी पोर्टल पर डिजिटल सिग्नेचर के जरिए दस्तावेजों को प्रमाणित करते हैं, तब यह सॉफ्टवेयर काम आता है।

इसका इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म पर किया जाता है, जैसे:

मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का MCA V3 पोर्टल।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT)।

नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS)।

इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर डिजिटल सिग्नेचर से जुड़े कार्य।

कैसे काम करती है यह सुरक्षा खामी?

CERT-In के मुताबिक, emBridge के FileBrowser API में जरूरी सुरक्षा जांच की कमी पाई गई है। इस वजह से साइबर हमलावर एक विशेष रूप से तैयार की गई वेबसाइट के जरिए यूजर के कंप्यूटर में मौजूद फाइलों और फोल्डर के नाम हासिल कर सकते हैं।

इसके लिए हमलावर और यूजर का एक ही लोकल नेटवर्क से जुड़ा होना जरूरी है।

इस खामी से साइबर अपराधियों को आपकी निजी फाइलों तक पूरी पहुंच नहीं मिलती। CERT-In ने स्पष्ट किया है कि:

eMudhra Update- eMudhra यूजर्स हो जाएं सावधान, कंप्यूटर में सेव फाइलें हो सकती हैं लिक, जानिए पूरी डिटेल्स

फाइलों को खोला नहीं जा सकता।

फाइलों में मौजूद डेटा पढ़ना संभव नहीं है।

फाइलों में बदलाव या उन्हें डिलीट नहीं किया जा सकता।

मैलवेयर चलाने का खतरा इस खामी से नहीं है।

डिजिटल सिग्नेचर कीज या हार्डवेयर टोकन के PIN तक अनधिकृत पहुंच नहीं मिलती।

किन यूजर्स को सॉफ्टवेयर अपडेट करना जरूरी है?

यह सुरक्षा खामी Windows, macOS और Ubuntu व Red Hat जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ पुराने वर्जन में पाई गई है।

यूजर्स को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार निम्न वर्जन में अपडेट करना चाहिए:

Windows: वर्जन 5.9.1.x से 5.9.3.x प्रभावित हैं। सुरक्षित रहने के लिए 5.9.4.x या उससे नया वर्जन इंस्टॉल करें।

macOS: वर्जन 3.2.4.x से 3.2.6.x प्रभावित हैं। 3.2.7.x या नया वर्जन इस्तेमाल करें।

Ubuntu और Red Hat: वर्जन 3.2.0.x से 3.3.0.x प्रभावित हैं। 3.3.1.x या नया वर्जन इंस्टॉल करें।

कंपनी ने कब ठीक की यह खामी?

eMudhra के मुताबिक, कंपनी ने 11 नवंबर को इस सुरक्षा खामी को ठीक कर दिया था। इसके लिए emBridge सॉफ्टवेयर से संबंधित FileBrowser API एंडपॉइंट्स को हटा दिया गया है।

कंपनी का कहना है कि अब इस सॉफ्टवेयर के जरिए फाइलों के नाम हासिल करने वाला फीचर उपलब्ध नहीं है।

यूजर्स को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

अगर आपके कंप्यूटर में emBridge का पुराना वर्जन इंस्टॉल है, तो बिना देरी किए इसे अपडेट कर लें। इसके अलावा, किसी अनजान वेबसाइट या संदिग्ध लिंक को खोलने से बचें और डिजिटल सिग्नेचर से जुड़े PIN और अन्य गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करें।

डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सावधानी आपको साइबर सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों से बचाने में मदद कर सकती है।