BHIM MyUPI- UPI से गलत इंसान को पैसा जाने का डर खत्म, नया फीचर करेगा आपकी मदद
आज के आधुनिक युग में ऑनलाइन पेमेंट करना जीवन का हिस्सा बन गया हैं, आज आप घर बैठे कई लाख तक पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन कई बार पेमेंट अटक जाना, गलत व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर हो जाना, ऑटो पेमेंट से बिना जानकारी पैसे कटना या किसी ट्रांजैक्शन को लेकर शिकायत दर्ज करना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या के लिए BHIM ऐप ने एक नया AI आधारित फीचर ‘MyUPI’ पेश किया है।
NBSL, जो NPCI की सहायक कंपनी है, ने 22 सितंबर 2026 को Global Fintech Fest 2026 में इस AI असिस्टेंट को लॉन्च किया। इसका उद्देश्य UPI से जुड़ी समस्याओं को बातचीत के जरिए समझना और उनके समाधान में मदद करना है।

बातचीत के जरिए दर्ज होगी शिकायत
MyUPI एक AI-powered assistant है, जिससे यूजर्स सामान्य बातचीत की तरह अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके लिए लंबी शिकायत प्रक्रिया या जटिल फॉर्म भरने की जरूरत कम हो जाएगी।
फिलहाल यह सेवा हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, बंगाली और तमिल भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध है।
यूजर्स इससे:
पुराने ट्रांजैक्शन की जानकारी ले सकते हैं।
अटके हुए पेमेंट से जुड़ी मदद ले सकते हैं।
गलत ट्रांजैक्शन या अन्य UPI समस्या की शिकायत कर सकते हैं।
शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाले Reference Number से आगे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MyUPI को BHIM ऐप के Quick Actions सेक्शन से एक्सेस किया जा सकता है।
‘Pay Safe’ से पेमेंट से पहले करें रिसीवर की पहचान
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए MyUPI में ‘Pay Safe’ विकल्प भी दिया गया है। इसके जरिए यूजर UPI ID दर्ज करके या QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने से पहले प्राप्तकर्ता का वास्तविक नाम वेरिफाई कर सकता है।
इससे गलत व्यक्ति को पैसे भेजने की संभावना कम करने में मदद मिल सकती है।

‘Safety Switch’ से तुरंत सुरक्षा
MyUPI में Safety Switch फीचर भी शामिल किया गया है। अगर यूजर को लगता है कि उसका फोन चोरी हो गया है, बैंक अकाउंट या UPI से जुड़ी सुरक्षा प्रभावित हो सकती है या कोई संदिग्ध गतिविधि हुई है, तो वह तुरंत बैंक अकाउंट को ब्लॉक करने की कार्रवाई कर सकता है।
Autopay पर मिलेगा पूरा कंट्रोल
UPI Autopay यानी mandates को लेकर भी कई यूजर्स के मन में सवाल रहते हैं कि बिना PIN डाले उनके अकाउंट से पैसे क्यों कटे। MyUPI के जरिए यूजर्स अपने Autopay mandates की जानकारी देख सकेंगे।
