Battery Backup Tips: क्या सर्दी की वजह से फोन की बैटरी कम हो गई है, बढ़ाने का तरीका जानें
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, लेकिन सर्दियों स्मार्टफोन यूजर्स को एक परेशानी का सामना करना पड़ता हैं, ठंड के दिनों में अक्सर मोबाइल की बैटरी सामान्य दिनों के मुकाबले तेजी से खत्म होने लगती है। कई बार फोन में 20 से 30 प्रतिशत बैटरी बची होने के बावजूद अचानक स्विच ऑफ हो जाता है। आइए जानते हैं इसका कारण और इससे कैसे बचा जाएं-
दरअसल, ज्यादातर स्मार्टफोन में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। तापमान गिरने पर बैटरी के अंदर होने वाली रासायनिक प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे उसकी बिजली सप्लाई करने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है।

ठंड में फोन की बैटरी जल्दी क्यों खत्म होती है?
स्मार्टफोन की लिथियम-आयन बैटरी रासायनिक प्रक्रिया के जरिए फोन को पावर देती है। जब बाहरी तापमान बहुत कम हो जाता है, तो बैटरी के अंदर आयनों की गति धीमी पड़ जाती है। इससे इंटरनल रेजिस्टेंस बढ़ता है और बैटरी फोन को पर्याप्त पावर नहीं दे पाती।
इसके कारण फोन अचानक बंद हो सकता है, भले ही स्क्रीन पर 20 से 30 प्रतिशत चार्ज दिखाई दे रहा हो। सामान्य तापमान में आने के बाद कई बार बैटरी प्रतिशत दोबारा दिखाई देने लगता है।
सर्दियों में फोन की बैटरी बचाने के 5 आसान तरीके
1. फोन को ठंड से बचाकर रखें
सर्दियों में मोबाइल को ज्यादा देर तक खुले वातावरण में रखने से बचें। बाहर जाते समय फोन को जैकेट या कपड़ों की अंदरूनी जेब में रखें, ताकि शरीर की गर्माहट मिलती रहे। अच्छी क्वालिटी का मोबाइल कवर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. ठंडे फोन को तुरंत चार्ज न करें
अगर आपका फोन काफी देर तक ठंड में रहा है, तो घर लौटते ही उसे चार्जिंग पर न लगाएं। पहले फोन को सामान्य कमरे के तापमान पर आने दें। इसके बाद ही चार्ज करें। इससे बैटरी पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव से बचा जा सकता है।

3. बैटरी सेवर मोड ऑन रखें
बैटरी तेजी से खत्म होने की समस्या होने पर फोन में Battery Saver या Low Power Mode एक्टिव कर दें। इससे बैकग्राउंड में चलने वाली अनावश्यक गतिविधियां कम हो जाती हैं और बैटरी की खपत घटती है।
4. स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखें
मोबाइल की स्क्रीन बैटरी की ज्यादा खपत करने वाले हिस्सों में से एक है। इसलिए ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार रखें या Auto Brightness का इस्तेमाल करें। OLED और AMOLED डिस्प्ले वाले फोन में Dark Mode का उपयोग करने से भी बैटरी बचाने में मदद मिल सकती है।
5. गैरजरूरी फीचर्स बंद कर दें
जब जरूरत न हो, तो Bluetooth, GPS और Wi-Fi जैसे फीचर्स बंद रखें। इसके अलावा फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें। अपडेट में कई बार बैटरी ऑप्टिमाइजेशन से जुड़े सुधार भी शामिल होते हैं।
