AC Tips- क्या AC चलाते वक्त सीलिंग फैन चलाना चाहिए या नहीं, आइए जानें
दोस्तो बारिश के मौसम में घरों में उमस बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती हैं, जिसकी वजह बहुत अधिक पसीने आते हैं, गर्मी लगती हैं और चिपचिपहाट रहती हैं, इन सबसे बचने के लिए हम AC का इस्तेमाल करते हैं, जो हमें तुरंत राहत प्रदान करती हैं, कई लोग AC चलाते वक्त सीलिंग फैन का इस्तेमाल करते हैं, कई लोगों को लगता है कि पंखा चलाने से AC की ठंडी हवा बाहर निकल जाएगी या बिजली का बिल बढ़ जाएगा। लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो AC के साथ पंखा चलाना कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकता है, आइए जानें कैसे-

1. कमरे में ठंडी हवा तेजी से फैलती है
AC से निकलने वाली ठंडी हवा शुरुआत में कमरे के एक हिस्से तक अधिक प्रभावी रहती है। ऐसे में पंखे को कम या मध्यम स्पीड पर चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है।
2. बिजली का बिल कम करने में मदद
AC के साथ पंखा चलाने का एक बड़ा फायदा यह है कि आप AC को बहुत कम तापमान पर चलाने की जरूरत महसूस नहीं करते। AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रखकर पंखे की हवा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कम तापमान सेट करने की तुलना में बिजली की खपत कम रखने में मदद मिल सकती है।
3. AC पर पड़ सकता है कम दबाव
जब पंखा ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैलाता है, तो कमरे में आरामदायक तापमान जल्दी हासिल हो सकता है। इससे AC को लंबे समय तक लगातार चलाने की जरूरत कम हो सकती है।
4. पंखे की स्पीड बहुत तेज न रखें
AC के साथ सीलिंग फैन चलाते समय उसे लो या मीडियम स्पीड पर रखना बेहतर है। बहुत तेज स्पीड पर पंखा चलाने से कमरे की धूल उड़ सकती है, जो समय के साथ AC के एयर फिल्टर पर जमा हो सकती है।

5. दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें
AC चलाते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां ठीक से बंद रखें। बाहर की गर्म हवा बार-बार अंदर आने पर AC को कमरे को ठंडा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है।
