AC Tips- AC को पैक करने से पहले कर ले ये काम, नहीं होगा कोई नुकसान
दोस्तो अक्टूबर के अंत तक आते आते अब सुबह और शाम सर्दी महसूस होने लग गई है, तापमान में गिरावट के कारण लोग अब अगले चार से पांच महीनों तक एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। सर्दियों में AC को लंबे समय तक बंद रखने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद आवश्यक है।
अगर AC को बिना साफ किए बंद कर दिया जाए या सही तरीके से ढक दिया जाए, तो इसके अंदर धूल, नमी और गंदगी जमा हो सकती है। आइए जानते हैं AC को पैक करते समम किन बातों का रखे ख्याल

1. AC का फिल्टर साफ करें और नमी हटाएं
लंबे समय तक AC बंद रखने से पहले उसके एयर फिल्टर की सफाई करना जरूरी है।
AC का फ्रंट पैनल खोलकर एयर फिल्टर सावधानी से निकालें।
दोबारा इस्तेमाल होने वाले फिल्टर को कंपनी के निर्देशों के अनुसार साफ करें और पूरी तरह सूखने के बाद ही लगाएं।
AC में फैन-ओनली मोड उपलब्ध होने पर मैनुअल के निर्देशों के अनुसार इसका इस्तेमाल करके अंदरूनी हिस्सों को सुखाएं।
ड्रेन पाइप की जांच करें, ताकि पानी जमा होने या रुकावट की समस्या न हो।
ध्यान रखें: AC को गीली अवस्था में न ढकें। अंदर फंसी नमी से फफूंदी और दुर्गंध पैदा हो सकती है।
2. आउटडोर यूनिट की सफाई करें
AC की आउटडोर यूनिट धूल, पत्तियों, बारिश और अन्य गंदगी के संपर्क में रहती है। इसकी सफाई नहीं करने से एयरफ्लो और मशीन की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
मुलायम ब्रश या सूखे कपड़े से ऊपर जमी धूल और पत्तियां हटाएं।
यूनिट के आसपास कचरा जमा न होने दें।
बिजली के हिस्सों पर सीधे पानी न डालें और नाजुक फिन्स को तेज पानी से साफ न करें।
गहरी सफाई या तकनीकी जांच के लिए योग्य टेक्नीशियन की मदद लें।

3. AC को ढकने के लिए सही कवर चुनें
AC को धूल और बाहरी गंदगी से बचाने के लिए कवर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन गलत कवर नुकसान पहुंचा सकता है।
कवर लगाने से पहले सुनिश्चित करें कि AC पूरी तरह सूखा है।
एयरटाइट प्लास्टिक से पूरी यूनिट को लपेटने के बजाय उपयुक्त और हवा आने-जाने देने वाला कवर चुनें।
आउटडोर यूनिट को ढकने से पहले कंपनी के निर्देश जरूर पढ़ें, क्योंकि उसे पर्याप्त वेंटिलेशन की जरूरत होती है।
दीवार में पाइप के आसपास मौजूद खाली जगहों को सुरक्षित तरीके से सील करें, ताकि चूहे अंदर आकर तारों को नुकसान न पहुंचाएं।
4. बिजली की सप्लाई बंद करें और रिमोट की बैटरी निकालें
सिर्फ रिमोट से AC बंद करने पर उसकी बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं होती। लंबे समय तक इस्तेमाल न करने पर ये सावधानियां अपनाएं।
AC बंद करने के बाद, सुरक्षित होने पर उससे जुड़ा MCB या आइसोलेटर बंद कर दें।
प्लग वाला AC है, तो सुरक्षित तरीके से प्लग निकाल दें।
रिमोट से बैटरियां निकालकर अलग रख दें, ताकि बैटरी लीक होने से रिमोट खराब न हो।
रिमोट को सूखी और साफ जगह पर रखें।
तारों या बिजली के कनेक्शन में खराबी दिखने पर AC दोबारा चालू करने से पहले टेक्नीशियन से जांच करवाएं।
