Sports News- SENA देशों किन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा शतक, जानिए इनके बारे में
दोस्तो रोहित शर्मा ने लॉर्डस मैदान पर वनडे करियर का 34वां शतक लगाकर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है, पूर्व भारतीय कप्तान के नाम अब SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में किसी एशियाई बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

रोहित शर्मा इस खास लिस्ट में सबसे आगे
रोहित शर्मा ने SENA देशों में खेली गई सिर्फ़ 65 पारियों में 10 वनडे शतक लगाए हैं। तेज़ और उछाल वाली पिचों पर बेहतरीन गेंदबाज़ी आक्रमण का सामना करने और उन पर हावी होने की उनकी क्षमता इस उपलब्धि को और भी खास बनाती है।
सनथ जयसूर्या भी बराबरी पर
श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या SENA देशों में 10 वनडे शतकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि, उन्होंने यह मुकाम 100 पारियों में हासिल किया, जो रोहित की 65 पारियों से काफी ज़्यादा है।
विराट कोहली तीसरे नंबर पर
भारतीय बल्लेबाज़ी के दिग्गज विराट कोहली SENA देशों में 8 वनडे शतकों के साथ एशियाई बल्लेबाज़ों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने यह कारनामा 75 पारियों में किया, जो विदेशों में उनके शानदार रिकॉर्ड को दिखाता है।
कुमार संगकारा टॉप पांच में शामिल

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा SENA देशों में 6 वनडे शतकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इन मुश्किल हालात में 102 पारियां खेलकर यह मुकाम हासिल किया।
बाबर आज़म और शिखर धवन ने लिस्ट पूरी की
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म और भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। दोनों बल्लेबाज़ों ने SENA देशों में खेलते हुए 5-5 वनडे शतक लगाए हैं।
