Sports News- शिमरोन हेटमायर ने एक ही मैच में बनाए 2 शतक, ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर
दोस्तो दुनिया के किसी भी क्रिकेट बल्लेबाज के लिए शतक बनाना बहुत ही बड़ी उपलब्धि माना जाता है, लेकिन एक ही T20 मैच में दो शतक लगाना लगभग असंभव जैसा लगता है। लेकिन ऐसा हुआ हैं, Caribbean Premier League (CPL) के इतिहास में अब तक 36 शतक लगाए जा चुके हैं, लेकिन ऐसा कारनामा पहले कभी नहीं हुआ था।अब Shimron Hetmyer ने CPL में इतिहास रचते हुए यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं कैसे किया हैं हेयमायर ने ये कारनामा-

100वें CPL मैच में शतक
CPL 2026 के 22वें मुकाबले में Guyana Amazon Warriors और Trinbago Knight Riders आमने-सामने थे। यह मैच Hetmyer के लिए बेहद खास था, क्योंकि वह अपना 100वां CPL मैच खेल रहे थे।
उन्होंने इस खास मुकाबले में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। Hetmyer अपने 100वें CPL मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
40 गेंदों में तूफानी शतक
Hetmyer ने सिर्फ 43 गेंदों पर नाबाद 111 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में:
40 गेंदों में शतक
8 चौके
9 छक्के
स्ट्राइक रेट 258.13
कुल 111 रन नाबाद
40 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने CPL इतिहास के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इससे पहले Tim Seifert (2025) और Andre Russell (2018) 40 गेंदों में CPL शतक लगा चुके हैं।
यह Hetmyer के CPL करियर का दूसरा शतक था और वह CPL में दो शतक लगाने वाले आठवें बल्लेबाज भी बने।

आखिरी 5 ओवर में 94 रन
Guyana Amazon Warriors की पारी के अंतिम पांच ओवरों में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
Hetmyer के साथ Romario Shepherd ने भी तूफानी बल्लेबाजी की। नंबर-7 पर उतरे Shepherd ने महज 7 गेंदों में 27 रन ठोक दिए।
उनका स्ट्राइक रेट 385.71 रहा।
Hetmyer और Shepherd ने मिलकर आखिरी पांच ओवरों में 94 रन जोड़ दिए, जिससे Guyana Amazon Warriors ने केवल 16 ओवर में 185/5 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
