Sports News- भारतीय खिलाड़ी जो IPL खेलने के लिए फिट, लेकिन देश के लिए खेलने के लिए अनफिट

 
Sports News – Indian players fit to play in the IPL but unfit to play for the country.

दोस्तो अगर आपने हाल ही में नोटिस किया हो तो आईपीएल में करोड़ों रुपये की कमाई, शानदार प्रदर्शन और पूरे सीजन खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतरते हैं तो अचानक फिटनेस समस्याओं से जूझते नजर आते हैं। तो कभी आपके मन में सवाल नहीं उठा की ऐसा क्यों होता हैं, हार्दिक पांड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह तक, कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए लगातार मैच खेले, लेकिन इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी उपलब्धता पर सवाल खड़े हो गए, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

Sports News – Indian players fit to play in the IPL but unfit to play for the country.

हार्दिक पांड्या: IPL के बाद चोट ने रोकी राह

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए 14 में से 10 मुकाबले खेले। हालांकि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वह चोट की वजह से मैदान से दूर हो गए।

जसप्रीत बुमराह: IPL में सक्रिय, इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए 14 में से 13 मैच खेले थे। लेकिन इसके बाद वह भारतीय टीम के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेल पाए।

नितीश रेड्डी: IPL के बाद टीम इंडिया से दूर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 के सभी 14 मुकाबले खेलने वाले नितीश रेड्डी भी टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए। आईपीएल के बाद उन्होंने अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर भी चर्चा हुई।

Sports News – Indian players fit to play in the IPL but unfit to play for the country.

वरुण चक्रवर्ती: KKR के लिए लगातार खेले, भारत के लिए सीमित मौके

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में 11 मैच खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती को भी फिटनेस समस्याओं का सामना करना पड़ा।

साई सुदर्शन: टेस्ट मैच के दौरान फिटनेस समस्या

गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2026 में 17 मुकाबले खेलने वाले साई सुदर्शन ने टूर्नामेंट के दौरान कोई फिटनेस समस्या नहीं दिखाई।

लेकिन आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में वह फिटनेस समस्या के कारण प्रभावित हुए और मुकाबले के दौरान ही अनफिट हो गए।

Tags