Sports News- किस मामले में सचिन को पीछा छोड़ा विराट ने, आइए जानें
दोस्तो अक्सर क्रिकेट की दुनिया में बहस होती हैं कि वनडे इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज़ कौन है? आज युवा विराट कोहली को महान मानते हैं, वहीं लाखों क्रिकेट प्रेमी अभी भी मानते हैं कि सचिन तेंदुलकर ही 'क्रिकेट के भगवान' (God of Cricket) कहलाने के हक़दार हैं। रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और विव रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों का भी अपने दौर में वर्ल्ड क्रिकेट पर दबदबा रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने ESPNcricinfo के एक 'ब्लाइंड रैंकिंग चैलेंज' में हिस्सा लिया, जिसमें उन्हें अब तक के कुछ सबसे महान वनडे बल्लेबाज़ों को रैंक करना था। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

विराट कोहली को पहला स्थान, सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर
ब्लाइंड रैंकिंग चैलेंज के दौरान, एरॉन फिंच ने शुरुआत में सचिन तेंदुलकर को दूसरे स्थान पर रखा। उन्होंने रिकी पोंटिंग को चौथे और रोहित शर्मा को पाँचवें स्थान पर रखा।
जब विराट कोहली का नाम आया, तो फिंच ने तुरंत उन्हें पहला स्थान दिया और वनडे क्रिकेट में कोहली की ज़बरदस्त निरंतरता (consistency) और मैच जिताने की क्षमता पर ज़ोर दिया।
इस रैंकिंग में कई दिग्गज नाम शामिल थे:
विराट कोहली – नंबर 1
सचिन तेंदुलकर – नंबर 2
एबी डीविलियर्स – नंबर 3
रिकी पोंटिंग – नंबर 4
रोहित शर्मा – नंबर 5
विव रिचर्ड्स – नंबर 6
सनथ जयसूर्या – नंबर 7
एडम गिलक्रिस्ट – नंबर 8

फिंच ने यह भी माना कि विव रिचर्ड्स शायद और ऊँचे स्थान के हक़दार हो सकते थे, लेकिन मुक़ाबला बहुत कड़ा था क्योंकि लिस्ट में शामिल हर नाम क्रिकेट के एक सुनहरे दौर का प्रतिनिधित्व करता है
विराट, सचिन और रोहित के वनडे रिकॉर्ड्स खुद अपनी कहानी कहते है
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का दबदबा उनके शानदार रिकॉर्ड्स से साफ़ झलकता है।
सचिन तेंदुलकर वनडे इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं; उन्होंने अपने करियर में 18,426 रन बनाए हैं। विराट कोहली अभी 14,900 से ज़्यादा रनों के साथ वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा ने इस फ़ॉर्मेट में लगभग 11,900 रन बनाए हैं।
