Sports News- युवराज सिंह के 6 चैले, सबके सबके सब मचा रहे हैं तूफान, आइए जानें इनके बारें में
दोस्तो सदियों में कुछ ऐसे खिलाड़ी पैदा होते हैं जो दुनिया में अपनी छाप छोड़ते हैं, ऐसे ही एक किक्रेट खिलाड़ी जिनको किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं, जी हॉ हम बात कर रहे हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और 2011 वर्ल्ड कप जीत के हीरो युवराज सिंह की जो भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान आज भी जारी है। लेकिन एक गुरु के रूप में, युवराज सिंह के शिषय जो आज पूरी दुनिया में मचा रहे हैं धमाल, आइए जानते हैं इनके बारे में

1. शुभमन गिल
भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के करियर को संवारने में युवराज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। करियर के शुरुआती दौर में युवराज ने गिल को बल्लेबाजी की बारीकियां सिखाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया।
2. अभिषेक शर्मा
टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा भी युवराज सिंह के मार्गदर्शन में काफी समय तक ट्रेनिंग कर चुके हैं। भारतीय टीम में डेब्यू करने से पहले उन्होंने करीब चार साल तक युवराज के साथ अभ्यास किया। आज अभिषेक टी20 फॉर्मेट में भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हैं।
3. संजू सैमसन
संजू सैमसन के करियर में भी युवराज सिंह की सलाह काफी उपयोगी साबित हुई। खराब फॉर्म और मुश्किल दौर में संजू ने युवराज से मार्गदर्शन लिया। युवराज ने उन्हें अपने खेल पर भरोसा बनाए रखने और मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह दी।

4. ऋषभ पंत
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अपनी बल्लेबाजी में सुधार के लिए युवराज सिंह की मदद ली। न्यूजीलैंड दौरे पर उनका शतक भी चर्चा में रहा।
5. प्रियांश आर्य
दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य भी युवराज सिंह से बल्लेबाजी के गुर सीख रहे हैं। युवराज ने प्रियांश के साथ-साथ प्रभसिमरन सिंह के खेल को निखारने में भी दिलचस्पी दिखाई है।
6. वैभव सूर्यवंशी
इस सूची में सबसे नया नाम युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से जुड़ी तकनीकी परेशानियों और सुधार के लिए युवराज सिंह से सलाह ली। UAE के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाने से पहले दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी।
