Sports News- Tata Motors वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को देगी गिफ्ट में SUV, जानिए पूरी डिटेल्स

 
Sports News- Tata Motors वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को देगी गिफ्ट में SUV, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो हाल ही में महिला क्रिकेटर्ल ने वर्ल्ड कप जीतकर पूरी देश को खुशियां दी हैं और इस जीत के साथ ये भी साबित कर दिया हैं लड़कियां किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं, आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। जिसके बाद से विश्वकप विजेता टीम पर गिफ्ट्स की बौछार होना शुरु हो गई हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने पूरी टीम की इस उपलब्धि के सम्मान में उन्हें ₹51 करोड़ के रिकॉर्ड तोड़ नकद पुरस्कार की घोषणा की। यह शानदार पुरस्कार पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा दिखाई गई कड़ी मेहनत, दृढ़ता और उत्कृष्टता का प्रमाण है।

टाटा मोटर्स भी जश्न में शामिल

इस जश्न में और इज़ाफ़ा करते हुए, टाटा मोटर्स ने टीम को एक अनोखे अंदाज़ में सम्मानित किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह प्रत्येक खिलाड़ी को एक बिल्कुल नई सिएरा एसयूवी उपहार में देगी, जो उसके सबसे प्रतीक्षित मॉडलों में से एक है। 

चैंपियंस की भावना का सम्मान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एसयूवी का शीर्ष संस्करण उपहार में देकर, टाटा मोटर्स का उद्देश्य उनके अदम्य साहस को सलाम करना और एथलीटों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना है।

Tags