Sports News-  टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों से जुड़ा टायर कंपनियों का नाम, जानिए इनके बारे में

 
Sports News-  टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों से जुड़ा टायर कंपनियों का नाम, जानिए इनके बारे में

दोस्तो भारतीय क्रिकेट टीम को नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया हैं, जी हॉ अपोलो टॉयर्स क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर बन गया हैं, अपोलो टायर्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ ढाई साल के लिए ₹579 करोड़ का प्रायोजन करार किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार है जब किसी टायर कंपनी ने टीम इंडिया के साथ सीधे तौर पर साझेदारी की है। लेकिन इससे पहले ही कई टायर कंपनियो से खिलाड़ियों से नाता हैं, आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में

1. MRF और विराट कोहली

एमआरएफ भारत की सबसे बड़ी टायर कंपनी है और क्रिकेट प्रायोजन में सबसे प्रमुख नाम है।

विराट कोहली 2013 से एमआरएफ से जुड़े हुए हैं।

2017 में, कोहली ने ₹100 करोड़ के 8 साल के करार पर हस्ताक्षर किए, जिससे उन्हें सालाना लगभग ₹12.5 करोड़ की कमाई होती थी।

2. CEAT और रोहित शर्मा

सिएट ने टीम इंडिया के "हिटमैन" रोहित शर्मा के साथ करार करके क्रिकेट प्रायोजन में प्रवेश किया।

पिछले 8-9 वर्षों से उनकी साझेदारी मज़बूत चल रही है।

मौजूदा समझौते के तहत, रोहित सिएट से सालाना लगभग ₹4 करोड़ कमाते हैं।

3. MRF और शुभमन गिल

कोहली के बाद, एमआरएफ ने 2025 में भारत के युवा स्टार और वर्तमान टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा।

गिल अपने बल्ले पर एमआरएफ का स्टिकर लगाने के लिए सालाना लगभग ₹8-10 करोड़ कमाते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि एमआरएफ में शामिल होने से पहले, गिल सिएट द्वारा प्रायोजित थे।

4. CEAT और श्रेयस अय्यर

रोहित के अलावा, सिएट श्रेयस अय्यर को भी प्रायोजित करता है।

उनका यह जुड़ाव 2019 में शुरू हुआ और अभी भी जारी है।

हालांकि, अय्यर के साथ हुए इस सौदे की सही कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]

Tags