Sports News- धोनी ने लिए IPL से संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी को मिली खास जगह
दोस्तो इंडियन प्रीमियर लीग 2027 शुरु होने से पहले फैंस को बड़ा झटका मिला हैं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार सफर को अलविदा कह दिया है। 45 साल की उम्र में धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम में मेंटर की नई जिम्मेदारी सौंपी है।
धोनी की विदाई पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। इसमें फ्रेंचाइजी ने उन्हें 'Once in a Lifetime Player' बताया और कहा कि उनके जैसा खिलाड़ी न पहले कभी हुआ है और न भविष्य में होगा।

CSK ने धोनी को बनाया टीम का मेंटर
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पोस्ट में लिखा कि धोनी ने टीम के मेंटर की भूमिका संभाल ली है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि जीत, मुश्किल दौर और यादगार पलों में धोनी हमेशा टीम का हिस्सा रहे हैं।
पोस्ट में आगे लिखा गया कि कप्तान के रूप में टीम को चैंपियन बनाने से लेकर नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने तक उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और चेन्नई उनका घर बना रहेगा।
एन. श्रीनिवासन ने क्या कहा?
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन ने भी धोनी के संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा चेन्नई परिवार का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा, "धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती।"
श्रीनिवासन के मुताबिक, साल 2008 में उन्होंने धोनी को चेन्नई टीम का हिस्सा बनाने पर जोर दिया था और यह उनके सबसे अच्छे फैसलों में से एक साबित हुआ। उन्होंने कहा कि दोनों का रिश्ता करीब दो दशकों का है, जो जीत, हार और आपसी विश्वास के कारण मजबूत बना है।

कैसा रहा एमएस धोनी का IPL करियर?
एमएस धोनी का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी, विकेटकीपिंग और फिनिशिंग क्षमता से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई।
कुल मैच: 278
कुल रन: 5,439
बल्लेबाजी औसत: 38.30
अर्धशतक: 24
छक्के: 264
कैच: 158
IPL खिताब: कप्तान के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाया।
