Sports News- भारत और इंग्लैंड में से कौन हैं टी-20 की बेहतर टीम, जानिए पूरी डिटेल्स
By Jitendra Jangid- ऑस्ट्रेलियां टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एक बार फिर से तैयार हैं अपने फैंस को खुश करने के लिए हैं, जी हॉं 22 जनवरी 2025 से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली हैं। दोनों क्रिकेट दिग्गज आमने-सामने हैं। लेकिन सवाल ये उठता हैं कि दोनों टीमों में से कौनसी टीम टी-20 में ज्यादा बेहतर हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

ओपनिंग बल्लेबाज:
इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी जोस बटलर और फिल साल्ट अनुभव के मामले में आगे हैं। बटलर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3389 रन बनाए हैं, जो शीर्ष पर स्थिरता लाते हैं, साल्ट ने 165 और 1106 रन के स्ट्राइक रेट के साथ खुद का नाम बनाया है।
दूसरी ओर, भारत की ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अभी भी अपेक्षाकृत युवा हैं। सैमसन ने टी20 में 810 रन बनाए हैं, जबकि शर्मा ने अपने उभरते करियर में 256 रन बनाए हैं।

मध्य क्रम:
मध्य क्रम की बात करें तो भारत के पास कुछ पावर हिटर होने के कारण बढ़त है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 40 की औसत और 170 के करीब स्ट्राइक रेट के साथ विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं।
इंग्लैंड के मध्य क्रम में हैरी ब्रूक और कम अनुभवी जैकब बेथेल शामिल हैं। नवागंतुक जेमी स्मिथ और ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन भी पारी के इस चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लिविंगस्टोन से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ मजबूत फिनिश की उम्मीद है।

फिनिशर:
फिनिशर की बात आती है, तो भारत के पास हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो अंतिम ओवरों में खेल को पलटने की क्षमता रखते हैं। लिविंगस्टोन और डेब्यू करने वाले स्मिथ सहित इंग्लैंड के फिनिशर अभी भी तुलनात्मक रूप से कम परखे गए हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive].
