Sports News- वनडे इतिहास में नबंर-3 पर इन बल्लेबाजो ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए इनके बारे में
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट सबसे लोकप्रिय हैं, इस फॉर्मेट नंबर-3 की बल्लेबाजी पोजीशन बेहद अहम मानी जाती है। इस स्थान पर उतरने वाले बल्लेबाज से पारी को संभालने के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक रन गति बढ़ाने की भी उम्मीद रहती है। आइए जानते हैं कि इस पॉजिशन पर सबसे ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी किसने की हैं-
विराट कोहली
विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कोहली ने इस पोजीशन पर 244 पारियों में 12,676 रन बनाए हैं।

रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा
इस रिकॉर्ड पर लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का कब्जा था। पोंटिंग ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 330 पारियों में 12,662 रन बनाए थे।
नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली: 12,676 रन – 244 पारियां
रिकी पोंटिंग: 12,662 रन – 330 पारियां
कुमार संगकारा: 9,747 रन – 238 पारियां
जैक्स कैलिस: 7,774 रन
केन विलियमसन: 6,504 रन
बाबर आजम: 5,811 रन
डीन जोंस: 5,100 रन
राहुल द्रविड़: 4,000 रन

कोहली की खासियत है निरंतरता
नंबर-3 पर विराट कोहली की सफलता के पीछे उनकी शानदार बल्लेबाजी तकनीक और परिस्थितियों के अनुसार खेलने की क्षमता रही है। वह जरूरत पड़ने पर पारी को संभालते हैं और मौका मिलने पर तेजी से रन भी बनाते हैं।
यही कारण है कि इस महत्वपूर्ण बल्लेबाजी क्रम पर उनका औसत इतना प्रभावशाली रहा है। रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज को पीछे छोड़कर कोहली का इस रिकॉर्ड पर शीर्ष स्थान हासिल करना उनके शानदार ODI करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है।
