Sports News- टी-20 और वनडे में किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, आइए जानें
दोस्तो क्रिकेट में खिलाड़ियों के लिए निरंतरता बनाए रखना बहुत ही मुश्किल होता हैं, इसके बावजूद कुछ दिग्गज बल्लेबाजों ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। ODI और T20I में बेटिंग से दुनिया को अपना मुरिद किया हैं, आइए जानते हैं वनडे और टी-20 में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं-

1. विराट कोहली सबसे आगे
विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर कुल 19,129 रन बनाए हैं।
ODI रन: 15000 से उपर रन हैं
T20I रन: 4,188
कुल रन: 19,129
रैंक: पहला स्थान
लंबे समय तक दोनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा रहने और लगातार शानदार बल्लेबाजी करने के कारण कोहली इस खास सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
2. सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में वनडे क्रिकेट में 18,426 रन बनाए, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 10 रन हैं।
ODI रन: 18,426
T20I रन: 10
कुल रन: 18,436
रैंक: दूसरा स्थान
सचिन का वनडे रिकॉर्ड लंबे समय तक दुनिया के बल्लेबाजों के लिए एक बड़ा मानक रहा।

3. रोहित शर्मा भी टॉप-3 में शामिल
भारतीय कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने ODI में 11,895 रन और T20I में 4,231 रन बनाए हैं।
ODI रन: 11,929
T20I रन: 4,231
कुल रन: 16,126
रैंक: तीसरा स्थान
दोनों फॉर्मेट में रोहित की आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें दुनिया के प्रमुख सीमित ओवर बल्लेबाजों में शामिल किया है।
4. कुमार संगकारा चौथे नंबर पर
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने ODI क्रिकेट में 14,234 रन और T20I में 1,382 रन बनाए।
ODI रन: 14,234
T20I रन: 1,382
कुल रन: 15,616
रैंक: चौथा स्थान
संगकारा ने श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए लंबे समय तक शानदार बल्लेबाजी की और दोनों सीमित ओवर फॉर्मेट में अपनी खास पहचान बनाई।
