Sports News- इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज, मार्क वुड ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास, जानिए पूरी डिटेल्स

 
Sports News- इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज, मार्क वुड ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास, जानिए पूरी डिटेल्स दोस्तो क्रिकेट जगत खासकर इंग्लैंड क्रिकेट के लिए दुखद खबर हैं, क्योंकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 36 वर्षीय वुड का अंतरराष्ट्रीय करियर चोटों और शानदार वापसी से भरा रहा। वह इंग्लैंड की 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे।  2015 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू मार्क वुड ने साल 2015 में लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के लिए मशहूर वुड ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में अपनी पहचान बनाई। उनका अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड इस प्रकार रहा: टेस्ट: 38 मैच, 19 विकेट वनडे: 70 मैच, 80 विकेट टी20 इंटरनेशनल: 38 मैच, 54 विकेट कुल अंतरराष्ट्रीय मैच: 146 कुल अंतरराष्ट्रीय विकेट: 153 दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे मार्क वुड इंग्लैंड की दो ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के गवाह और महत्वपूर्ण सदस्य रहे। 2019 ODI World Cup: इंग्लैंड की खिताबी टीम का हिस्सा रहे और टूर्नामेंट में 18 विकेट लिए। 2022 T20 World Cup: जोस बटलर की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम में शामिल रहे। 2019 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के बावजूद वुड ने गेंदबाजी जारी रखी और अपनी तेज गति से गेंदबाजी करने का जज्बा दिखाया। एशेज में भी छोड़ी खास छाप वुड ने अपने करियर में चार एशेज सीरीज में हिस्सा लिया। 2015 की अपनी पहली एशेज सीरीज में ट्रेंट ब्रिज में उन्होंने निर्णायक विकेट हासिल किया था, जिससे इंग्लैंड ने एशेज पर कब्जा किया। इसके अलावा 2023 एशेज सीरीज में हेडिंग्ले टेस्ट में वुड की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड की वापसी में अहम भूमिका निभाई। उस समय इंग्लैंड सीरीज में 0-2 से पीछे था, लेकिन बाद में टीम ने सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की। मार्क वुड ने क्या कहा? वुड के मुताबिक, उनका इंग्लैंड के साथ अनुबंध समाप्त होने के समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होने का फैसला स्वाभाविक लगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना धीरे-धीरे उनसे दूर होता गया। उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा और दुनिया भर में यात्रा करने, बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।

दोस्तो क्रिकेट जगत खासकर इंग्लैंड क्रिकेट के लिए दुखद खबर हैं, क्योंकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 36 वर्षीय वुड का अंतरराष्ट्रीय करियर चोटों और शानदार वापसी से भरा रहा। वह इंग्लैंड की 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे।

Sports News – England's star fast bowler Mark Wood retires from international cricket; here are the full details.

2015 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू

मार्क वुड ने साल 2015 में लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के लिए मशहूर वुड ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में अपनी पहचान बनाई।

उनका अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड इस प्रकार रहा:

टेस्ट: 38 मैच, 19 विकेट

वनडे: 70 मैच, 80 विकेट

टी20 इंटरनेशनल: 38 मैच, 54 विकेट

कुल अंतरराष्ट्रीय मैच: 146

कुल अंतरराष्ट्रीय विकेट: 153

दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे

मार्क वुड इंग्लैंड की दो ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के गवाह और महत्वपूर्ण सदस्य रहे।

2019 ODI World Cup: इंग्लैंड की खिताबी टीम का हिस्सा रहे और टूर्नामेंट में 18 विकेट लिए।

2022 T20 World Cup: जोस बटलर की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम में शामिल रहे।

2019 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के बावजूद वुड ने गेंदबाजी जारी रखी और अपनी तेज गति से गेंदबाजी करने का जज्बा दिखाया।

Sports News – England's star fast bowler Mark Wood retires from international cricket; here are the full details.

एशेज में भी छोड़ी खास छाप

वुड ने अपने करियर में चार एशेज सीरीज में हिस्सा लिया। 2015 की अपनी पहली एशेज सीरीज में ट्रेंट ब्रिज में उन्होंने निर्णायक विकेट हासिल किया था, जिससे इंग्लैंड ने एशेज पर कब्जा किया।

इसके अलावा 2023 एशेज सीरीज में हेडिंग्ले टेस्ट में वुड की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड की वापसी में अहम भूमिका निभाई। उस समय इंग्लैंड सीरीज में 0-2 से पीछे था, लेकिन बाद में टीम ने सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की।

मार्क वुड ने क्या कहा?

वुड के मुताबिक, उनका इंग्लैंड के साथ अनुबंध समाप्त होने के समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होने का फैसला स्वाभाविक लगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना धीरे-धीरे उनसे दूर होता गया।

उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा और दुनिया भर में यात्रा करने, बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।