Sports News- इग्लैंड के जो रूट ने कि सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी, जानिए इसके बारे में
दोस्तो इंग्लैंड का नया दौर शुरु हो गया हैं, नया कोच, नया सेनापति और नई चुनौतियों को स्वीकार करने लगे हैं, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में-

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी
जो रूट ने 66 रन की पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपना 68वां अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
जो रूट: 68 टेस्ट अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर: 68 टेस्ट अर्धशतक
रूट ने यह उपलब्धि 167 टेस्ट मैचों की 305वीं पारी में हासिल की।
सचिन ने 200 टेस्ट मैचों के करियर में 68 अर्धशतक लगाए थे।
अब रूट को सचिन से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक और अर्धशतक की जरूरत है।

घरेलू मैदान पर पोंटिंग का रिकॉर्ड भी निशाने पर
रूट की 66 रनों की पारी उन्हें एक और बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब ले गई। वह टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए।
हालांकि पहली पारी में यह रिकॉर्ड उनके हाथ से निकल गया, लेकिन दूसरी पारी में रूट के पास इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने का शानदार मौका होगा।
रूट के नाम एक साथ कई बड़ी उपलब्धियां
हेडिंग्ले टेस्ट की 66 रन की पारी भले ही शतक में नहीं बदल सकी, लेकिन इस पारी ने जो रूट के रिकॉर्ड बुक में कई महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिए।
