Rising Stars Asia Cup: Rising Stars Asia Cup में भारतीय टीम की कमान होगी तिलक वर्मा के हाथ, इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
दोस्तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कतर की राजधानी दोहा में आयोजित होने वाले ACC Rising Stars Asia Cup के लिए India A टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज रजत पाटीदार उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। आइए टीम में किसे मिली जगह-

India A का पूरा स्क्वॉड
BCCI द्वारा घोषित 15 सदस्यीय टीम में शामिल खिलाड़ी:
अभिषेक शर्मा
वैभव सूर्यवंशी
प्रभसिमरन सिंह
तिलक वर्मा (कप्तान)
रजत पाटीदार (उपकप्तान)
रिंकू सिंह
कुमार कुशाग्र
सूर्यांश शेडगे
शाहबाज अहमद
विप्रज निगम
हर्ष दुबे
तनुष कोटियन
हर्षित राणा
प्रिंस यादव
अरशद खान
19 नवंबर से शुरू होगा Rising Stars Asia Cup
ACC Rising Stars Asia Cup का आयोजन 19 से 29 नवंबर तक दोहा, कतर में किया जाएगा। India A को ग्रुप B में पाकिस्तान A, नेपाल और UAE के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप A में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, अफगानिस्तान A और हांगकांग शामिल हैं।

India A का पूरा शेड्यूल
20 नवंबर: भारत A vs नेपाल
22 नवंबर: भारत A vs पाकिस्तान A
24 नवंबर: भारत A vs UAE
दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को होगा।
टूर्नामेंट का उद्देश्य
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना और घरेलू क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है। पाकिस्तान A मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने पिछले संस्करण में बांग्लादेश A को हराकर खिताब जीता था।
