IPL 2027- धोनी IPL 2027 में बन सकते हैं CSK के मेंटॉर, कोच की अभी भी हैं तलाश
दोस्तो दुनिया कि सबसे बड़ी प्रोफेशनल क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग हैं, लेकिन आईपीएल 2027 में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अभी भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO कासी विश्वनाथन ने धोनी के खेलने की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। अगले सीजन में धोनी के खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरने की संभावना कम मानी जा रही है।

धोनी ने अभी खेलने से इनकार नहीं किया
धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रिश्ता आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से चला आ रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 45 वर्षीय धोनी आईपीएल 2027 में CSK के लिए खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे या नहीं।
CSK CEO कासी विश्वनाथन के मुताबिक, धोनी ने अभी तक आगामी सीजन में खेलने से खुद को अलग नहीं किया है। फ्रेंचाइजी पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि धोनी के भविष्य का अंतिम फैसला खुद धोनी ही करेंगे।
हालांकि, सूत्रों का मानना है कि अगले सीजन में उनका खिलाड़ी के रूप में खेलना मुश्किल हो सकता है। CSK की कोशिश है कि धोनी किसी न किसी रूप में टीम से जुड़े रहें।
घुटने की समस्या बन सकती है बड़ी चुनौती
धोनी के भविष्य को लेकर सबसे बड़ी चिंता उनकी फिटनेस और घुटने की समस्या है। बढ़ती उम्र के साथ पूरे आईपीएल सीजन के लिए खुद को तैयार रखना उनके लिए पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।
आईपीएल 2026 में धोनी ने CSK की ओर से एक भी मुकाबला नहीं खेला था। इसके बावजूद वह पूरे सीजन टीम के साथ जुड़े रहे और डगआउट से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते दिखाई दिए।
उनका ऑफ-फील्ड अनुभव टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया।

CSK के मेंटर बन सकते हैं धोनी
अगर धोनी खिलाड़ी के रूप में आईपीएल 2027 से बाहर रहते हैं, तो CSK उन्हें मेंटर की जिम्मेदारी दे सकती है।
धोनी पहले से ही टीम की रणनीति बनाने और युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। आईपीएल 2026 में मैदान पर नहीं उतरने के बावजूद उनका टीम के साथ रहना और खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करना फ्रेंचाइजी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा।
ऐसे में CSK भविष्य की टीम तैयार करने के लिए धोनी के अनुभव का इस्तेमाल मेंटर के रूप में कर सकती है।
हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से धोनी को आधिकारिक तौर पर मेंटर बनाए जाने की घोषणा नहीं हुई है।
